लाइव न्यूज़ :

महिला को नशीला पदार्थ देकर सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया, दो गिरफ्तार

By उस्मान | Updated: September 11, 2021 08:16 IST

32 वर्षीय एक महिला को नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करनेवाले चार आरोपियों में से दो गिरफ्तार

Open in App
ठळक मुद्दे 32 वर्षीय एक महिला को नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर रेपचार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया आरोपियों ने हरकत को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया

कोझिकोड: कुछ दिन पहले यहां 32 वर्षीय एक महिला को नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करनेवाले चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मित्र अजनाज के बुलाने पर कोल्लम निवासी महिला कोझिकोड आई थी। पुलिस ने कहा, "अजनाज और उसका दोस्त फहद उसे शहर के बाहरी इलाके में एक अपार्टमेंट में ले गए। 

अजनाज ने उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद उसने अन्य आरोपियों को कमरे में बुलाया। उन्होंने उसे शराब और अन्य नशीला पदार्थ लेने के लिए मजबूर किया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया। 

उन्होंने इस हरकत को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया।” हालांकि, जब महिला बेहोश हो गई तो वे उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए और वहां से भाग गए। 

अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त के. सुदर्शन के नेतृत्व में जांच दल ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अजनाज और फहद को गिरफ्तार कर लिया, जो पास के अथोली के रहनेवाले हैं। उन्होंने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

टॅग्स :रेपगैंगरेपओड़िसाकोझिकोडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए