लाइव न्यूज़ :

रांचीः दोस्त की शादी में नाच रहे युवक की अज्ञात लोगों ने गोलियों से भूना, सीसीटीवी में गोली मारने वाले अपराधियों की वीडियो जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2022 15:07 IST

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी जिसमें जगदीश यादव भी आया था।

Open in App
ठळक मुद्देजगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था।अज्ञात लोगों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं और वहां से फरार हो गए।जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में मंगलवार की रात अपने दोस्त की शादी में नाच रहे एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात में मारे गए युवक की पहचान हजारीबाग के जगदीश यादव के रूप में हुई है।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी जिसमें जगदीश यादव भी आया था। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो बजे जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था।

उसी समय वहां आये दो अज्ञात लोगों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलायीं और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश के चचेरे भाई दिनेश यादव ने बताया कि रांची में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। डोरंडा के थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में गोली मारने वाले अपराधियों की वीडियो है और उसकी मदद से उनकी पहचान तथा गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज