लाइव न्यूज़ :

रांची: शादी से लौट रही लड़की के साथ गैंगरेप, चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, सभी आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2021 15:58 IST

झारखंड में रांची जिले के मांडर थाना इलाके में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का ये मामला सामने आया है. वहीं सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है.

Open in App

रांची: झारखंड में रांची जिले के मांडर थाना इलाके में 14 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. मांडर प्रखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया. चारों आरोपी उसकी पहचान के हैं. इस मामले में पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गु्ड़गड़जाड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया है. 

इनमें प्रदीप उरांव, रोशन टोप्पो, बुलेट उरांव व चैने उरांव शामिल हैं. सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रांची भेज दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है. नाबालिग शाम में गांव के बगल में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी. वहां से सहेलियों के साथ घर लौटने के क्रम में रास्ते में उक्त चारों युवकों ने उसे पकड़ लिया और गांव से थोड़ी दूर नदी के किनारे ले गए. वहां एकांत में ले जाकर चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. 

इसी बीच लड़की बेहोश हो गई तो सभी आरोपी उसे छोडकर फरार हो गये. रात तीन बजे जब होश आया तब वह जैसे तैसे अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. बाद में थाने में मामला दर्ज कराया गया. पीड़िता के अनुसार चारों को वह पहचानती है जो उसके गांव के ही हैं. पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन कर रही है. चारों आरोपियों से पूछताछ चल रही है. पुलिस उन लड़कियों से भी बयान लेगी, जिन्हें आरोपियों ने भगा दिया था.

टॅग्स :गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदीRanchiझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए