लाइव न्यूज़ :

एक साल पहले शादी, वाराणसी एक्सप्रेस में सवार, पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से दिया धक्का, पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बची, घायल खुशबू ने कहा-भगवान की कृपा से बची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2025 16:12 IST

Ramgarh: अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब पूर्व मध्य रेलवे संभाग के अंतर्गत भुरकुंडा और पतरातू रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तभी महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और घायल हो गयीं।रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने महिला को बचाया।राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) स्थानांतरित कर दिया।

Ramgarh:उत्तर प्रदेश के रहने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को झारखंड में अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला हालांकि बाल-बाल बच गई और रांची के रिम्स में उसका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी मंगलवार को बरकाकाना से वाराणसी जाने के लिए वाराणसी एक्सप्रेस में सवार हुए। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब पूर्व मध्य रेलवे संभाग के अंतर्गत भुरकुंडा और पतरातू रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तभी महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया। उन्होंने बताया कि महिला पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और घायल हो गयीं।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने महिला को बचाया और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) स्थानांतरित कर दिया।

बरकाकाना के जीआरपी प्रभारी अधिकारी मनोहर बारला ने बताया कि रेलवे लाइनमैन ने घायल महिला को गड्ढे में देखा और पतरातू में आरपीएफ को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में महिला को रामगढ़ के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रिम्स स्थानांतरित कर दिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली घायल महिला खुशबू कुमारी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ बरकाकाना जंक्शन से वाराणसी जा रही थी और उसकी एक वर्ष पहले शादी हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि जाने से मारने के मकसद से उसके पति ने तेज रफ्तार ट्रेन से उसे धक्का दे दिया ताकि ये दुर्घटना लगा। खुशबू ने कहा कि वह भगवान की कृपा से बच गई। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडRailway Policeउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?