लाइव न्यूज़ :

Rajnandgaon sister murder brother: मोबाइल को लेकर डांटा, 14 वर्षीय बहन ने 18 साल के बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, जुर्म छुपाने के लिए स्नान कर खून को साफ किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2024 19:31 IST

Rajnandgaon sister murder brother: परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे, तब देवप्रसाद ने उसे डांटा और कहा कि वह मोबाइल फोन पर लड़कों से बात करती है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई देवप्रसाद वर्मा (18) के साथ घर पर थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवप्रसाद ने उसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा।देवप्रसाद सो रहा था तब लड़की ने कथित तौर पर अपने भाई के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Rajnandgaon sister murder brother: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए डांटने पर 14 वर्षीय लड़की ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छुईखदान थाना क्षेत्र के अमलीडीहकला गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने लड़की को शनिवार को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई देवप्रसाद वर्मा (18) के साथ घर पर थी।

परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे, तब देवप्रसाद ने उसे डांटा और कहा कि वह मोबाइल फोन पर लड़कों से बात करती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवप्रसाद ने उसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि जब देवप्रसाद सो रहा था तब लड़की ने कथित तौर पर अपने भाई के गले पर कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद लड़की नहाने चली गई और अपने कपड़े पर लगे खून के धब्बे साफ किए, बाद में उसने पड़ोसियों को बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लड़की से पूछताछ की गई और इस दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceछत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए