लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कार में लिफ्ट देकर विवाहिता के साथ गैंगरेप, महिला ने आरोपियों से मांगी थी मदद

By भाषा | Updated: May 23, 2019 02:00 IST

अधिकारी ने बताया कि अपराध के बाद आरोपी महिला को छोड़कर वहां से चले गए। बाद में उसने पुलिस को बुलाया जो उसे एम्स लेकर गई जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की आठ वर्ष की एक पुत्री है और महिला अपने पति से अलग रह रही है। मैदानगढ़ी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया। 

दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक सुनसान स्थान पर 26 वर्षीय विवाहिता से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। महिला के अनुसार, वह गत 19 मई को फतेहपुरी बेरी स्थित एक आश्रम गई थी। वह उस दिन आश्रम से रात आठ बजे निकली।

उन्होंने बताया कि जब वह आटोरिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी एक सफेद कार रुकी। उन्होंने बताया कि महिला ने कार में बैठे लोगों से छतरपुर जाने लिए लिफ्ट मांगी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला मुख्य सड़क पर खड़ी थी। तभी वहां एक सफेद कार आकर रुकी और उसने कार में बैठे दो लोगों से घर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। लेकिन कार में बैठे व्यक्ति गलत रास्ते पर चलते हुए उसे मैदानगढ़ी में एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां बारी बारी से उससे बलात्कार किया।’’

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों व्यक्तियों को एक दूसरे को देवेंद्र और जयहिंद के नाम से संबोधित करते हुए सुना। राजस्थान के अलवर जिला निवासी महिला कुछ दिन पहले ही दिल्ली आयी थी और रानीबाग में अपने एक रिश्तेदार के घर पर रुकी थी। पीड़िता की आठ वर्ष की एक पुत्री है और महिला अपने पति से अलग रह रही है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध के बाद आरोपी महिला को छोड़कर वहां से चले गए। बाद में उसने पुलिस को बुलाया जो उसे एम्स लेकर गई जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। मैदानगढ़ी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया। 

टॅग्स :दिल्लीगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला