लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: तीन मासूम बच्चों के साथ महिला टांके में कूदी, चारों की मौत, एक ननिहाल में थी जो बच गई

By भाषा | Updated: May 28, 2020 13:56 IST

राजस्थान के बाडमेर में एक दुखद घटना देखा गया। महिला ने अपने तीन मासूम के साथ टांके में कूद कर जान दे दी। एक बेटी एस कारण बच गई की वह ननिहाल में थी।

Open in App
ठळक मुद्देशवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल ले जाया गया है। महिला की एक बेटी ननिहाल में होने के कारण बच गई। घटना के समय अन्य कोई व्यक्ति घर में मौजूद नहीं था।

बाडमेरः जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ पानी से भरे टांके में कूद गई जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई।

सिणधरी थानाधिकारी जेठाराम ने बताया कि खारा महेचान गांव में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ टांके में कूद गई जिससे चारों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पप्पू देवी 30 ने बुधवार की शाम को अपने तीन मासूम बच्चों कविता (6) मनीष (4), सुरेश (2) के साथ अपने घर के आगे बने पानी के टांके में कूद कर कथित आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि महिला की एक बेटी ननिहाल में होने के कारण बच गई। घटना के समय अन्य कोई व्यक्ति घर में मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। घटना के कारणों की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन पति-पत्नी में आपसी कलह के कारण महिला द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है।

बिहार के पटना में कंक्रीट स्लैब के नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत

पटना शहर के जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर स्थित ललित भवन के निकट बुधवार की देर शाम खेलने के दौरान सडक किनारे पडे़ एक कंक्रीट स्लैब के नीचे दबकर तीन बच्चों की मौत हो गयी । इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृत तीनों बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। पुलिस हादसा स्थल पहुंचकर तीनों बच्चों के शवों को निकालकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टिहरी में मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर वहां सो रही एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गयी जबकि उसकी पुत्री बाल—बाल बच गयी। देवप्रयाग के उपजिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के घटोल गांव में तड़के करीब तीन बजे हुई इस घटना में नकटी देवी (80 वर्ष) की मलबे में दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि उसकी पुत्री पीतांबरी देवी (48 वर्ष) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव और राहत कार्य चलाया तथा मलबे से पीतांबरी देवी को किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला। मलबे से उसकी मां नकटी देवी का शव बरामद कर लिया गया है । बताया जा रहा है कि पत्थरों से बना यह मकान काफी पुराना एवं जीर्ण-शीर्ण हो गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान समाचारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए