लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दो एटीएम तोड़कर चोरों ने दस लाख रुपये लूटे

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 11, 2020 07:34 IST

राजधानी जयपुर के हरमाडा और कानोता में बदमाशों ने दो एटीएम को निशाना बनाया। हरमाडा में एचडीएफसी बैंक का कैश बाॅक्स खोलकर लाखों रुपये ले गए, वहीं कानोता में भी बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर धावा बोला लेकिन कैश बाॅक्स नहीं टूटने से लाखों रुपये बच गये।

Open in App

राजधानी जयपुर के हरमाडा और कानोता में बदमाशों ने दो एटीएम को निशाना बनाया। हरमाडा में एचडीएफसी बैंक का कैश बाॅक्स खोलकर लाखों रुपये ले गए, वहीं कानोता में भी बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर धावा बोला लेकिन कैश बाॅक्स नहीं टूटने से लाखों रुपये बच गये। हरमाडा के एटीएम से बदमाश लगभग 10 लाख रुपये लूट ले गये। बदमाशों द्वारा निशाना बनाए गए इन दोनों ही एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे।

हरमाडा में देर रात बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर धावा बोला और उसका कैश बाॅक्स उखाड़ कर ले गए। एटीएम में बुधवार को ही 10 लाख रुपये डाले गये थे। पुलिस को आज सुबह सात बजे एक डेयरी संचालक ने इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही एटीएम पर काफी भीड़ जमा हो गई। हरमाडा और विश्वकर्मा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई बजरंग ने बतया कि राधाकिशनपुरा गावं में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को बदमाशों ने संबल से तोड दिया और कैश बाॅक्स उखाड ले गए। बदमाशों ने यहां के एक सीसीटीवी कैमरे को तोड दिया और दूसरे की दिशा बदल दी।

एक अन्य मामले में कानोता में बैंक आफ इंडिया के एटीएम पर भी चोरों ने धावा बोला और वहां के सीसीटीवी कैमरे तोड दिये। उन्होंने यहां प्रयास किया लेकिन वे कैश बाॅक्स को उखाडने में सफल नहीं हो सके और लगभग आठ से 10 लाख की लूट होने से बच गई। घटना का पता सुबह सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों के पहुंचने पर लगी।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट