लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Shocker: रिश्तेदार के घर रहने गई नाबालिग को दो लाख में बेचा, 14 साल में ही बन गई दो बच्चों की मां

By अंजली चौहान | Updated: July 19, 2024 16:40 IST

Rajasthan Shocker: पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तीन साल पहले 11 साल की एक लड़की को उसकी मौसी से कथित तौर पर खरीदने के आरोप में दो लोगों को शुक्रवार को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

Open in App

Rajasthan Shocker:राजस्थान के जयपुर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां एक नाबालिग के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की को उसकी ही एक रिश्तेदार ने चंद पैसों के लिए हरियाणा के एक शख्स को बेच दिया। सनसनीखेज खुलासा होने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। 

गौरतलब है कि पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुरलीपुरा एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों संदीप यादव और सतवीर यादव ने लड़की को उसकी मौसी से 2 लाख रुपये में खरीदा था, जो फरार है। कुमार ने बताया कि किशोरी बाद में 12 और 14 साल की उम्र में दो बच्चों की मां बनी। यह बात सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि 14 साल की लड़की अपनी मौसी संग रहती थी। वह पहले मुरलीपुरा में अपने माता-पिता के साथ रहती थी, लेकिन उनके बीच विवाद के बाद वह नीमराणा में अपनी मौसी के साथ रहने लगी। हालांकि, लड़की की देखभाल के बजाय मौसी ने रुपयों के लिए लड़की को हरियाणा के शख्स को बेच दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गलत जानकारी का इस्तेमाल कर पीड़िता का आधार कार्ड बनवाया। आधार कार्ड के अनुसार, लड़की की उम्र 24 साल बताई जबकि वह महज 14 साल की है। एसएचओ कुमार के मुताबिक लड़की भागने में कामयाब रही और उसने मंगलवार को मुरलीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसहरियाणाछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने