लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Road Accident: सिरोही, राजसमंद, अलवर और अजमेर में सड़क हादसा, 16 की मौत और 19 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 15:11 IST

Rajasthan Road Accident: सिरोही के पालड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह शिवगंज टोल नाके के पास एक ट्रेलर, ट्रक और दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देशोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।घायलों को इलाज के लिए रामसमंद के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सिरोही, राजसमंद, अलवर और अजमेर जिलों में रविवार को हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिरोही के पालड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह शिवगंज टोल नाके के पास एक ट्रेलर, ट्रक और दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिरोही हादसे के पीड़ितों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘सिरोही के पालड़ी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें संबल दे और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करे। हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।’’

अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य सड़क हादसे में राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के गोमती के पास ओवर टेक करते समय एक वीडियो कोच बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रामसमंद के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के हुए एक अन्य हादसे में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में अलवर-सिकंदरा मेघा हाईवे पर एक ऑटो और ट्रक की टक्कर में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अजमेर जिले में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अलवरगेट थाना क्षेत्र में नारेली बाईपास के पास जयपुर से उदयपुर जा रही एक निजी बस एक ट्रेलर से जा टकराई, जिससे बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज