लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 6 बदमाशों ने 2 लोगों को अगवा कर लूटा और जननांगों में आग लगा दी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 22, 2019 21:18 IST

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ितों को एकांत जगह में ले गए और उनके कपड़े उतरवाकर उनके प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों के निजी अंगों को मासिच से जला भी दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों से 3800 रुपये लूटे और फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीकर में 6 बदमाशों ने बर्बरता को अंजाम दिया।बदमाशों ने पीड़ितों से रुपये लूटे और जननांगों में आग लगाकर फरार हो गए।

राजस्थान के सीकर में 6 बदमाशों ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो लोगों का अपहरण किया और लूटने के बाद उनके साथ बर्बरता को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीड़ितों के जननांग जला दिए। पुलिस बदमाशों की धड़-पकड़ के लिए कोशिश कर रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बदमाशों बर्बर वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया और पीड़ितों को धमकाया। पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ का अभियाम शुरू कर चुकी है। 

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को छह बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़ित आपस में चचेरे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि बीती 17 मई को दोनों पीड़ित एक शादी समारोह से घर के लिए लौट रहे थे तभी रास्ते में संदीप नेहरा नाम के आरोपी ने अपने पांच दोस्तों के साथ उन्हें कार में जबरन घसीट लिया और बुरी तरह मारा-पीटा। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ितों को एकांत जगह में ले गए और उनके कपड़े उतरवाकर उनके प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ितों के निजी अंगों को मासिच से जला भी दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों से 3800 रुपये लूटे और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ितों को शिकायत करने पर भयानक अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

इस वारदात के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी मची है। लोगों में ऐसी चर्चा है कि बदमाशों में पुलिस और कानून का खौफ नहीं रह गया है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि राजस्थान सरकार और पुलिस इस मामले को गंभीरता ले और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

टॅग्स :क्राइमराजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए