लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Police: 2011 में शादी और 2024 में तलाक-तलाक-तलाक..., पाकिस्तानी महिला से शादी, फोन पर पत्नी से रहमान ने कहा-हमारी शादी खत्म, जयपुर हवाई अड्डे पर अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2024 13:53 IST

Rajasthan Police: हनुमानगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (अजा-अजजा प्रकोष्ठ) रणवीर सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ के भादरा की रहने वाली फरीदा बानो (29) ने पिछले महीने अपने पति रहमान (35) के खिलाफ तीन बार तलाक कह कर संबंध विच्छेद करने तथा दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की महिला से शादी करने का आरोपी रहमान कुवैत में था।आरोपी रहमान और फरीदा बानो की 2011 में शादी हुई। दंपत्ति का एक बेटा और एक बेटी है।मुलाकात पाकिस्तानी महिला महविश से हुई तथा उसने सऊदी अरब में उससे शादी कर ली।

Rajasthan Police:राजस्थान पुलिस ने एक व्यक्ति को दहेज उत्पीड़न करने और फोन पर पत्नी को तीन बार तलाक कह कर संबंध विच्छेद करने के बाद पाकिस्तान की महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हनुमानगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (अजा-अजजा प्रकोष्ठ) रणवीर सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ के भादरा की रहने वाली फरीदा बानो (29) ने पिछले महीने अपने पति रहमान (35) के खिलाफ तीन बार तलाक कह कर संबंध विच्छेद करने तथा दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की महिला से शादी करने का आरोपी रहमान कुवैत में था तथा सोमवार को जयपुर हवाई अड्डे पहुंचा था। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ पुलिस के दल ने आरोपी रहमान को जयपुर हवाई अड्डे से हिरासत में लिया और मंगलवार को प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रहमान और फरीदा बानो की 2011 में शादी हुई। दंपत्ति का एक बेटा और एक बेटी है। बाद में रहमान कुवैत गया तथा वहां ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने लगा। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात पाकिस्तानी महिला महविश से हुई तथा उसने सऊदी अरब में उससे शादी कर ली।

उन्होंने बताया कि महविश पिछले महीने पर्यटक वीजा पर चूरू आई और फिलहाल रहमान के माता-पिता के साथ रह रही है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी महिला महविश के चूरू आने के बाद हनुमानगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रह रही फरीदा बानो ने रहमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानदुबईपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...