लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर में नाबालिग बेटी को बेचा, अजमेर में दो युवतियों से गैंगरेप

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 20, 2020 05:56 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बेचकर देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज कराया है। वहीं, राजस्थान के अजमेर जिले में दो युवतियों  के साथ चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बेचकर देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज कराया है।वहीं, राजस्थान के अजमेर जिले में दो युवतियों  के साथ चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बेचकर देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज कराया है। पिता को भी कुछ दिन पूर्व ही इस बात का पता चला और पिता ने इसका विरोध किया और पुलिस नाबालिग बच्ची की मां और एक अन्य पड़ौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामला दर्ज कराते हुए बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले तीन साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। मां के चाल चलन के चलते एक साल पहले उसके पुत्र ने भी आत्महत्या कर ली थी, लेकिन मां की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। इसके चलते परिवार में अक्सर कलह होता था। पिता के अलग रहने पर मां ने बेटी को बेच दिया जिसके बाद 15 साल की बेटी गर्भवती हो गई और डिलीवरी होने के बाद उसकी मां ने फिर से उसे सुरेश नाम के आदमी को बेच दिया। 

वहीं, राजस्थान के अजमेर जिले में दो युवतियों  के साथ चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों में से दो आरोपियों को बीती शाम गिरफ्तार कर लिया

उप अधीक्षक विजय सांखला ने बताया कि पुलिस ने दोनों पीडित युवतियों के मेडिकल कराकर बयान दर्ज किये। उन्होंने बताया कि फायसागर के समीप अजयसर गांव में दोनो युवतियां अपने परिचित ढाबा संचालक रघुनाथ से रुपये उधार लेने पहुंची जहां एक अन्य आदमी पहले से मौजूद था।

दोनों युवतियों को बहलाकर सुनसान स्थान पर ले गये जहां उनके दो अन्य साथी और मौजूद थे। चारों ने उनके साथ जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया और बाकी बचे दो अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

टॅग्स :राजस्थानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए