लाइव न्यूज़ :

50 लाख के बीमा के लिए शख्स ने करवाया अपना मर्डर, यूपी से बुलाये थे सुपारी किलर, पूरा मामला हैरान कर देगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2019 14:46 IST

राजस्थान पुलिस के मुताबिक मृतक बलवीर ने कई लोगों से 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इन पैसों को उसने ब्याज पर लोगों को दे दिया था। जिसके बाद से उसे मूलधन तो मिल रहा था, लेकिन ब्याज नहीं मिल रहा था, जिसके कारण पिछले 6 महीने से वह परेशान था।

Open in App
ठळक मुद्देबलबीर ने बीमा कंपनी से 50 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा करवाया था। पुलिस ने बताया है कि मृतक के परिवार को बीमा के 50 लाख रुपये ना देने पड़े इसलिए बलबीर ने अपने हत्या की प्लानिंग की है।

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शख्स ने अपनी हत्या की प्लानिंग करवाई। मृतक ने अपनी हत्या के लिए खुद ही सुपारी दिये थे। सुपारी किलर को मृतक ने पैसे देकर उत्तर प्रदेश से बुलाये थे। पिछले हफ्ते पुलिस को भीलवाड़ा के मंगरोप में बलबीर नाम के एक शख्स का शव बरामद हुआ था। शव के हाथ-पैर बिजली के तारों से बंधे हुये थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि उसकी मौत गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने अब इसी हत्याकांड के मामले में दावा किया है कि बलबीर ने ही अपनी हत्या की प्लानिंग की थी। 

पुलिस ने बताया है कि मृतक के परिवार को बीमा के 50 लाख रुपये ना देने पड़े इसलिए बलबीर ने अपने हत्या की प्लानिंग की है। बलबीर ने दो शख्स को 80 हजार रुपये देकर खुद की हत्या करवाई है। इस डील के लिए यूपी के सुनिल यादव से बलबीर ने संपर्क किया था। हत्या से दो दिन पहले बलबीर ने अपने सुपारी किलर सुनील यादव को बुलाकर घटनास्थल पर ले जाकर भी दिखाया था। सुनील यादव ने राजवीर के साथ मिलकर बलवीर की हत्या की है।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक मृतक बलवीर ने कई लोगों से 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इन पैसों को उसने ब्याज पर लोगों को दे दिया था। जिसके बाद से उसे मूलधन तो मिल रहा था, लेकिन ब्याज नहीं मिल रहा था, जिसके कारण पिछले 6 महीने से वह परेशान था।

इसी बात से परेशान होकर बलबीर ने बीमा कंपनी से 50 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा करवाया। जिसके लिये उसने आठ लाख 43 हजार का प्रीमियम भी जमा करा दिया था। इसके बाद ने बीमा क्लेम उठाने के इरादे से बलबीर से खुद की हत्या की प्लानिंग की। 

पुलिस का कहना है कि बलवीर चाहता था कि उसके मरने के बाद बीमा का पैसा उसके घरवालों को मिल जाये। ताकी कर्ज देने वाले लोग परिवार को परेशान ना करें। पुलिस ने बलबीर के मोबाइल की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बलबीर ने दोनों आरोपियों को उसकी हत्या करने को कहा था ताकि परिजनों को बीमा की राशि मिल सके।

उन्होंने बताया, ‘‘शुरू में बलबीर दुर्घटना के जरिये खुदकुशी का विचार कर रहा था, लेकिन उसे डर था कि दुर्घटना में उसकी मौत होगी या नहीं, जिसके बाद उसने स्वयं की हत्या करवाने की साजिश रची।’’ उन्होंने बताया, ‘‘योजना के मुताबिक बलबीर ने खुद की हत्या के लिये दो सितम्बर को 10 हजार रुपये अग्रिम पेशगी दी और शेष रकम अपनी जेब में रख ली।

बलबीर दोनों आरोपियों के साथ एक सुनसान इलाके में गया और अपने दोनों पैर एक रस्सी से बांध लिया। सुनील ने उसके दोनों हाथ बांध दिये और राजवीर ने उसका गला घोट दिया।’’ हत्या के आरोपियों ने पूछताछ में जो बताया वह बेहद असामान्य बात है। 

टॅग्स :राजस्थानहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?