लाइव न्यूज़ :

Kota: 'मां को कहना टेंशन न ले, मैं 5 साल के लिए जा रहा हूं', नीट की तैयारी करने वाले छात्र ने लिखी चिट्ठी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 9, 2024 14:58 IST

Kota: राजस्थान के कोटा में एक 19 साल के छात्र ने अपने परिवार के नाम चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में छात्र ने लिखा कि मैं घर छोड़कर जा रहा हूं, मुझे आगे पढ़ाई नहीं करनी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीट की तैयारी करने वाले छात्र ने छोड़ा घर छात्र ने चिट्ठी में लिखा, मैं आगे पढ़ाई नहीं करना चाहता हूंपुलिस ने परिवार की शिकायत पर छात्र की तलाश शुरू की

Kota:राजस्थान के कोटा में एक 19 साल के छात्र ने अपने परिवार के नाम चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में छात्र ने लिखा कि मैं घर छोड़कर जा रहा हूं, मुझे आगे पढ़ाई नहीं करनी हैं। मेरे पास कम से कम 8 हजार रुपये हैं और मैं पांच साल के लिए घर से जा रहा हूं। छात्र ने आगे लिखा कि मैं अपना फोन बेच कर सिम तोड़ रहा हूं और मां को बता देना कि टेंशन न लें। मैं कुछ गलत कदम नहीं उठाऊंगा। मेरे पास सबके नंबर हैं, जरुरत पड़ने पर मैं खुद फोन करूंगा।

अपने माता-पिता के नाम यह चिट्ठी गंगारामपुर के बामनवास का रहने वाला राजेंद्र मीना ने लिखी है। मीना कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था। वहीं, बेटे कि चिट्ठी पढ़कर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र के पिता जगदीश मीना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर छात्र का मैसेज आया। 

छह मई को लापता हुआ राजेंद्र

राजेंद्र के पिता के अनुसार उनका बेटा 6 मई को लापता हो गया था। वह दोपहर 1.30 बजे कोटा में अपने पेइंग गेस्ट आवास से निकला था। उसका संदेश मिलने के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने से पहले उसकी तलाश शुरू कर दी। फिलहाल राजेंद्र का पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

मालूम हो कि कोटा में हर साल लाखों की संख्या में देशभर से छात्र मेडिकल परीक्षा नीट की तैयारी के लिए आते हैं। हालांकि, कोटा में बीते कुछ समय से कुछ ऐसी खबरें भी निकलकर सामने आई, जहां पढ़ाई का दबाव छात्र झेल नहीं पा रहे हैं और सुसाइड जैसी घटनाएं भी हो रही हैं।

टॅग्स :राजस्थानKotaकोटाकोटा उत्तरक्राइमव्हाट्सऐपCrimeWhatsapp
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए