लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 16 साल के लड़के ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने हिस्ट्रीशीटर पिता की हत्या की

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2021 14:46 IST

राजस्थान के कोटा में एक बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले बेटे की उम्र 16 साल है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा की वारदात, 16 साल के बेटे ने पिता की हत्या कीपिता के खिलाफ कई मामले दर्ज थे, घर में शराब पीकर भी रोज परिवार वालों से करता था मारपीटपुलिस के अनुसार पिता की हरकत से परेशान होकर 16 साल के बेटे ने उसकी हत्या कर दी

राजस्थान के कोटा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां 45 साल के एक शख्स की उसकी के 16 के बेटे ने हत्या कर दी। बेटे ने कुल्हाड़ी से काट कर पिता की हत्या कर दी। घटना इटवा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले गैता रोड की है। मारा गया 45 साल का शख्स एक हिस्ट्रीशीटर भी था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि संभवत: शख्स रोज अपने बेटे को यातनाएं देता था, जिससे परेशान होकर उसके बेटे ने ये कदम उठाया। मारे गए शख्स की पहतान आबिद अली के तौर पर हुई है।

आबिद अली शराब पीने का आदि था और उसके खिलाफ कम से कम 23 केस दर्ज हैं। इसमें लूटमार और मर्डर जैसे मामले भी शामिल हैं। आदिब अली अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों के साथ मारपीट करता था। उसकी 17 साल की एक बेटी सहित 16 और 13 साल के दो बेटे हैं।

आबिद जब सो रहा थे, तब बेटे ने किया हमला

आबिद लगातार उन्हें घर से निकलने की धमकी भी देता था। इन बातों से परेशान होकर आदिब के 10वीं में पढ़ने वाले 16 साल के बेटे ने ही उसे मार डाला। शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे आबिद सो रहा था, उसी समय उसके बेटे ने उस पर हमला किया और कुल्हाड़ी से कई वार किए। 

हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद आबिद ने दम तोड़ दिया। इस घटना के समय परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

टॅग्स :राजस्थानहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए