लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः झुंझुनू में बड़ा हादसा, जीप और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, 10 की मौत और 8 घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 19, 2022 17:11 IST

राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र का मामला है। स्टेट हाईवे नंबर 37 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में लगातार अलग-अलग जिलों से सड़क हादसों की दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं।परिजन लोहारगल में पूजा कर गांव लौट रहे थे।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना जाहिर की है। 

झुंझुनूः राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में जीप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी। स्टेट हाईवे नंबर 37 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। मरने वालों में दो बच्चे, एक महिला और 7 पुरुष शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के अनुसार जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक पिकअप जीप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि पिकअप में सवार लोग एक ही परिवार के थे और मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है । मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर संवेदना जाहिर की है। झुंझुनू के गुढ़ा गौड़जी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत झुंझुनू रेफर कर दिया गया। इसके बाद एडीएम जेपी गौर, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर और सिटी डीएसपी शंकरलाल छाबा भी झुंझुनू बीडीके अस्पताल पहुंचे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा