लाइव न्यूज़ :

जयपुरः छात्रा को युवक ने गोली मारी, स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आई थी, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 26, 2020 14:14 IST

पुलिस उपायुक्त राहुल जैन ने बताया,‘‘युवती की सुबह सात से दस बजे तक परीक्षा थी । आरोपी ने पहले उस पर चाकू से हमला किया फिर गोली चला दी।’’ उन्होंने बताया कि युवती को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार यह घटना एक कॉलेज के पास हुई जहां छात्रा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आई थी।पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु चौधरी धौलपुर का रहने वाला है और जयपुर में प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।युवती को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जयपुरः जयपुर के राजापार्क इलाके में एक छात्रा को शनिवार सुबह एक युवक ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार यह घटना एक कॉलेज के पास हुई जहां छात्रा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आई थी।

पुलिस उपायुक्त राहुल जैन ने बताया,‘‘युवती की सुबह सात से दस बजे तक परीक्षा थी । आरोपी ने पहले उस पर चाकू से हमला किया फिर गोली चला दी।’’ उन्होंने बताया कि युवती को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु चौधरी धौलपुर का रहने वाला है और जयपुर में प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसे घटना के तुरंत बाद पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसों में दो ट्रक चालकों की मौत

राजस्थान में दो सड़क हादसों में दो ट्रक चालकों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार ये हादसे शुक्रवार रात उदयपुर जिले के बेकारिया पुलिस थाना क्षेत्र में हुए। सड़क पर गहरी ढलान के कारण सात ट्रक आपस में भिड़ गए। थानाधिकारी सकाराम ने बताया कि डूंगरपुर जिले में उदयपुर अहमदाबाद राजमार्ग के बंद होने के कारण वाहनों को उदयपुर पिंडवाड़ा सड़क से भेजा जा रहा था।

चालक इस सड़क से परिचित नहीं थे इस कारण शुक्रवार रात तीन ट्रक एक दूसरे में भिड़ गए। वहीं एक अन्य घटना में चार ट्रक आपस में भिड़ गए। उन्होंने कहा कि एक मृतक की पहचान मनोहर सिंह के रूप में हुई है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवाओं के उग्र प्रदर्शन के कारण डूंगरपुर जिले में उदयपुर अहमदाबाद राजमार्ग बृहस्पतिवार से अवरुद्ध है। 

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए