लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुराने विवाद में भतीजे ने डंडे से मारकर चाचा को मार डाला, सिर पर कई वार किया और भाग गया

By भाषा | Updated: July 3, 2020 16:53 IST

कजोड़ मीणा की चीख पुकार सुनकर परिवार के दो सदस्य उसे लेकर एक अस्पताल गए जहां उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि उपचार के दौरान कजोड़ मीणा ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबसोली पुलिस थाने के प्रभारी भंवर सिंह ने कहा कि कजोड़ मीणा अपने घर में बृहस्पतिवार को दोपहर को सो रहा था।शव को पोस्ट मॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपी के विरुद्ध धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया।

कोटाः राजस्थान के बूंदी जिले के रलायता गांव में एक पुराने विवाद में 42 वर्षीय एक व्यक्ति पर उसके भतीजे ने कथित तौर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बसोली पुलिस थाने के प्रभारी भंवर सिंह ने कहा कि कजोड़ मीणा अपने घर में बृहस्पतिवार को दोपहर को सो रहा था जब उसका भतीजा कालूलाल मीणा (25) हाथ में डंडा लेकर आया और उसने अपने चाचा के सिर पर कई वार किया और भाग गया।

सिंह ने बताया कि कजोड़ मीणा की चीख पुकार सुनकर परिवार के दो सदस्य उसे लेकर एक अस्पताल गए जहां उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि उपचार के दौरान कजोड़ मीणा ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया।

सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्ट मॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपी के विरुद्ध धारा 302 में मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच में पता चला कि चाचा-भतीजे के बीच मवेशियों को लेकर एक साल पहले कुछ विवाद हुआ था और आरोपी बदला लेने के मौके की तलाश में था।

महाराष्ट्र: व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने और उसके दो मित्रों को घायल करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात उल्हासनगर में मद्रासी पाड़ा क्षेत्र में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल उर्फ कांडी वाल्मीकि के रूप में हुई। उसने कुछ मामूली बात को लेकर हादसे का शिकार हुए विल्सन जाधव (39) और उसके दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया।

ठाणे की पुलिस प्रवक्ता सुखदा नारकर ने कहा, ‘‘ पीड़ित की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उसके दो दोस्त अविनाश नायडू और मुरुगन शेट्टी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपी सचिन वाल्मीकि की तलाश हो रही है। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडराजस्थान समाचारराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए