लाइव न्यूज़ :

नागौर सांसद बेनीवाल को मारने की धमकी, वीडियो वायरल, आरोपी ने कहा- राजस्थान पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 13, 2020 18:28 IST

रणदीप सिंह ने चित्रकूट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें सांसद को लाला गुर्जर नामक व्यक्ति द्वारा गर्दन काटकर जान से मारने की धमकी देने एवं सांसद को पूर्व में भी मिली धमकियां और हमलों का उल्लेख किया गया। आरएलपी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चैधरी ने बताया कि सांसद पर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार धमकियां मिलीं मगर पूर्ववर्ती सरकार की तर्ज पर गहलोत ने भी सांसद बेनीवाल की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। चौधरी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस वायरल वीडियो में धमकी देने वाला आरोपी स्वयं को नागौर मूल का निवासी बताया जो अभी कोटा में रह रहा है।

जयपुरः आरएलपी संयोजक और राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी दिये जाने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ।

इसके बाद रणदीप सिंह ने चित्रकूट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें सांसद को लाला गुर्जर नामक व्यक्ति द्वारा गर्दन काटकर जान से मारने की धमकी देने एवं सांसद को पूर्व में भी मिली धमकियां और हमलों का उल्लेख किया गया। आरएलपी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चैधरी ने बताया कि सांसद पर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं।

साथ ही कई बार धमकियां मिलीं मगर पूर्ववर्ती सरकार की तर्ज पर गहलोत ने भी सांसद बेनीवाल की सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया। चौधरी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस वायरल वीडियो में धमकी देने वाला आरोपी स्वयं को नागौर मूल का निवासी बताया जो अभी कोटा में रह रहा है।

सांसद को जान से मारने की धमकी देते हुए उसने खुद को लाला उर्फ राजू गुर्जर बताते हुए गत दिनों हनुमान बेनीवाल की ओर से पपला गुर्जर और जगन गुर्जर को लेकर दिये गये एक बयान के बाद सामने आया है। जिसमें आरोपी सांसद को उस बयान को लेकर गाली-गलौच करता दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि राजस्थान पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। साथ ही आरोपी कह रहा है कि पपला गुर्जर और जगन गुर्जर ये दोनों ही समाज की ढाल हैं और ये दोनों किसी हाल में नहीं मारे जाएंगे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंसदअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए