लाइव न्यूज़ :

जीजा ने साले को नहीं दी 30,000 रुपये, मामा ने दो मासूम भांजों का गला रेता, अस्पताल पहुंचने से बची जान, आत्महत्या का प्रयास

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 5, 2020 21:57 IST

आरोपी भागने में नाकाम रहा तो कमरा बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन आर्मी के जवानों से दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। दोनों बच्चों को आर्मी अस्पताल और आरोपी को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन विहार निवासी सिपाही नीरज सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह यहां अपनी पत्नी संजना और दो बेटे निंकुज और क्वान के साथ रहता है। संजना की बुआ का लड़का गौरव जो दिल्ली में कैब चलाता है। वह 3 मार्च को कोटा आया और लाॅकडाउन में यहीं फंस गया।

जयपुरः कोटा के आर्मी एरिया में अर्जुन विहार काॅलोनी में एक मामा द्वारा गुस्से में आकर अपने ही दो मासूम (5 एवं 2 साल) की चाकू से गला रेत डाला। ऐसा इसलिए कि हत्यारे को उसके जीजा यानि इन मासूमों के पिता ने 30 हजार रुपये देने से मना कर दिया। सही समय पर अस्पताल पहुंचने से दोनों मासूमों की जान तो बच गई लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं आरोपी भागने में नाकाम रहा तो कमरा बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन आर्मी के जवानों से दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। दोनों बच्चों को आर्मी अस्पताल और आरोपी को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।अर्जुन विहार निवासी सिपाही नीरज सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह यहां अपनी पत्नी संजना और दो बेटे निंकुज और क्वान के साथ रहता है। संजना की बुआ का लड़का गौरव जो दिल्ली में कैब चलाता है। वह 3 मार्च को कोटा आया और लाॅकडाउन में यहीं फंस गया। गौरव में सुबह संजना से झगड़ा किया और जब वह बालकनी में गई तो उसने दरवाजा बंद कर दोनों बच्चों का गला चाकू से रेत दिया।

उनकी चीखें सुनकर संजना और पड़ौसियों ने शोर किया और सेना के जवानों को सूचना दी। इसी बीच निकुंज ने गेट खोल दिया जिससे दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गौरव ने भीड देखकर कमरा बंद कर अपनी नस काटकर जान देने का प्रयास किया। लेकिन आर्मी के जवानों ने गेट तोड़कर उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उसने अपने जीजा द्वारा 30 हजार रुपये देने से इंकार करने पर ऐसा किया। 

30 लाख की फिरौती के लिए युवक की हत्या करने वाले 5 गिरफ्तार

झालावाड के भवानीमंडी इलाके में एक युवक को अगवा कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्यारों ने कबूल किया कि युवक इशाक को अगवा कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने का प्लान था लेकिन इशाक द्वारा लगातार विरोध करने के कारण उनके पास हत्या कर सबूत मिटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।

इसलिए उन्होंने युवक की हत्या कर उसकी लाश कुए में फेंककर फरार हो गये। पुलिस ने हत्या में काम ली बाइक, रस्सी और हथियार बरामद कर लिया है। युवक ही हत्या गत 29 मई को हुई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।   

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानकोटाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए