लाइव न्यूज़ :

पत्नी के प्रेमी की फावडे़ से गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 7, 2020 21:21 IST

थानाप्रभारी इन्द्रकुमार ने बताया कि संगरिया के वार्ड एक में रहने वाले आरोपी सीताराम (40) की पत्नी गुलाब (35) का राकेश (25) से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लगभग पांच माह पूर्व वही राकेश के साथ घर छोड़कर भाग गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरात को तीनों में झगड़ा हुआ था। इस संबंध में राकेश के परिजनों ने रिपोर्ट दी है। पुलिस आरेापी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस गुलाब और राकेश तथा पूनम को मोहनगढ़ से वापस लेकर आई लेकिन गुलाब ने तब अपने पति सीताराम के साथ रहने से मना कर दिया। राकेश सीताराम के परिवार के साथ रहने लगा इसके लिए राकेश सीताराम के परिवार को 2 हजार रुपये प्रतिमाह देता था।

जयपुरः राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। प्रेमी अपनी प्रेमिका के परिवार के साथ ही रहता था।

रात को तीनों में झगड़ा हुआ था। इस संबंध में राकेश के परिजनों ने रिपोर्ट दी है। पुलिस आरेापी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाप्रभारी इन्द्रकुमार ने बताया कि संगरिया के वार्ड एक में रहने वाले आरोपी सीताराम (40) की पत्नी गुलाब (35) का राकेश (25) से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लगभग पांच माह पूर्व वही राकेश के साथ घर छोड़कर भाग गई थी।

बाद में इस संबंध में सीताराम ने गुलाब की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस गुलाब और राकेश तथा पूनम को मोहनगढ़ से वापस लेकर आई लेकिन गुलाब ने तब अपने पति सीताराम के साथ रहने से मना कर दिया।

इसके बाद राकेश और सीताराम में एक समझौता हुआ जिसके तहत राकेश सीताराम के परिवार के साथ रहने लगा इसके लिए राकेश सीताराम के परिवार को 2 हजार रुपये प्रतिमाह देता था। तीनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था और बीती रात को आरोपी सीताराम ने सोए राकेश के गले पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।

वार के कारण गले की नस कटने से मचे शोर के बाद आसपास के लोगों ने राकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश के परिजनों की षिकायत पर पुलिस ने आरोपी सीताराम को हिरासत में ले लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?