लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से कमजोर बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार, गला घोंट कर मार डाला, शव को पास के नाले में फेंका

By भाषा | Updated: May 23, 2020 21:18 IST

राजस्थान के जयपुर में तीन लोगों ने ऐसा काम किया की जो भी सुन रहा है, गाली दे रहा है। मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक रेप किया गया। वह लड़की नित्य क्रिया भी नहीं कर पा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण दस साल की यह बच्ची अपना नित्यक्रम भी नहीं कर पाती थी।उसका भाई जीशान और उसके तीन दोस्त साजिद अली, अमजद अली व वाजिद अली 17 मई को उसे पास के जंगल में ले गए।

जयपुरः राजस्थान के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या किए जाने के सिलसिले में पुलिस ने नाबालिग के भाई और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण दस साल की यह बच्ची अपना नित्यक्रम भी नहीं कर पाती थी। उन्होंने बताया कि उसका भाई जीशान और उसके तीन दोस्त साजिद अली, अमजद अली व वाजिद अली 17 मई को उसे पास के जंगल में ले गए।

आरोपियों ने बलात्कार करने के बाद बच्ची का गला घोंट दिया और शव को पास के नाले में फेंक दिया। इस बारे में बच्ची के पिता ने 18 मई को गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस को जांच के दौरान इन चारों पर संदेह हुआ। मनोहरपुर के थानाधिकारी रामस्वरूप ने कहा, ‘‘चारों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इनकी उम्र 19 से 21 साल के बीच है और सभी एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं।’’

तमिलनाडु में डाक सहायक ने की आत्महत्या

तमिलनाडु में एक डाक सहायक ने कार्यालय में काम के दबाव से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थलावडी से 15 किमी दूर चिमट्टाहल्ली गांव निवासी किरन(53) थलावडी के डाक विभाग के क्वार्टर में रह रहा था और हफ्ते में एक बार अपने परिवार से मिलने जाता था।

शुक्रवार दोपहर को काम के बाद वह क्वार्टर गया और शाम तक बाहर नहीं आया। पड़ोसियों ने किरन को घर के पंखे से लटकते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर किरन के परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह काम के दबाव से परेशान थे। शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी जान दे दी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरराजस्थान समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए