लाइव न्यूज़ :

जयपुर में पेट्रोल पंप संचालक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, तीन लाख रुपये नकद बरामद

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 8, 2020 20:02 IST

पुलिस ने इनोवा से लूणसरा से डीडवाना की ओर जाते समय दबोच लिया। पुलिस को बदमाषों के पास से तीन लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जयपुर में पेट्रोल पंप मालिक निखिल गुप्ता की लूट के बाद बदमाशों ने दिन-दहाडे़ हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर बाइक से फरार हुए आरोपियों में से पुलिस ने चार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने चारों को नागौर के लुणसरा से डीडवाना की ओर इनोवा कार में जाते समय पकड़ा।पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम चेतन सिंह, गौतम सिंह, अभय सिंह और पवन सिंह हैं।

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर के सीकर रोड इलाके में दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर बाइक से फरार हुए आरोपियों में से पुलिस ने चार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

चारों आरोपियों को पुलिस ने इनोवा से लूणसरा से डीडवाना की ओर जाते समय दबोच लिया। पुलिस को बदमाषों के पास से तीन लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जयपुर में पेट्रोल पंप मालिक निखिल गुप्ता की लूट के बाद बदमाशों ने दिन-दहाडे़ हत्या कर दी थी।

पुलिस ने चारों को नागौर के लुणसरा से डीडवाना की ओर इनोवा कार में जाते समय पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपियों के नाम चेतन सिंह, गौतम सिंह, अभय सिंह और पवन सिंह हैं। नागौर पुलिस ने बताया कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ किये जाने पर उन्होंने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि निखिल गुप्ता की हत्या करने के बाद जयपुर से लगभग 13 किलोमीटर दूर गोकुलपुरा में पहंुचकर बदमाशों ने लूट के रुपए का बंटवारा किया और फिर किराए पर कार लेकर निकल गए।

जहां से पहले गौतम सिंह के गांव लूणसरा पहुंचे। वहां पीपी चैधरी नाम के युवक को एक लाख रुपए और देसी कट्टा देकर डीडवाना की तरफ जाते समय वे चारों पुलिस द्वारा धर लिये गये। पुलिस की अब तक की जांच में यह खुलासा हुआ कि बदमाषों को इस बात की भनक लग चुकी थी कि निखिल रुपयों के बैग के साथ घर से निकलने वाला है।

मामले में पुलिस को किसी परिचित का हाथ होने का पूरा शक है क्योंकि पेट्रोल पंप पेट्रोल पंप के कलेक्शन की राशि निखिल कभी खुद जमा कराने जाते थे तो कभी बैंक से ही स्टाफ पेट्रोल पंप पर राशि लेने पहुंच जाता था। जबकि बदमाशों को इस बात का पहले से ही पता था कि निखिल सोमवार को रुपए जमा करवाने बैंक जाएगा।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए