लाइव न्यूज़ :

पत्नी को नौकरी के लिए दूसरे शहर भेजकर दिया तलाक, फिर रचाई दूसरी शादी, मामला दर्ज

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 23, 2020 21:00 IST

पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ के विजयनगर निवासी लाजवंती ने अपने पति ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पति पर मारपीट करने, अदालत में झूठे तथ्य प्रस्तुत कर तलाक लेने और पुलिस के साथ में सांठ-गांठ होने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल, महिला थाने ने मामला दर्ज कर लिया हैं और थाना प्रभारी मामले की जांच में जुट गए हैं। पति ने उसे नौकरी के लिए दूसरे शहर भेजकर उसे तलाक दे दिया और फिर पीछे से दूसरी शादी कर ली।महिला द्वारा पति पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में झूठी गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया।

जयपुरः राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे नौकरी के लिए दूसरे शहर भेजकर उसे तलाक दे दिया और फिर पीछे से दूसरी शादी कर ली।

इससे पूर्व भी भी आरोपी एक और शादी कर चुका है। फिलहाल, महिला थाने ने मामला दर्ज कर लिया हैं और थाना प्रभारी मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ के विजयनगर निवासी लाजवंती ने अपने पति ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पति पर मारपीट करने, अदालत में झूठे तथ्य प्रस्तुत कर तलाक लेने और पुलिस के साथ में सांठ-गांठ होने का आरोप लगाया है।

महिला द्वारा पति पर हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में झूठी गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि उसकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं होने पर आखिर में वह अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची और इसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज किया।

इसमें दहेज के लिए मारपीट, पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी करने संबंधित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उससे पहले भी आरोपी ओम प्रकाश की एक शादी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार से कुचला, आरोपी फरार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के निवारू रोड पर आज एक कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे सात साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बेकाबू कार एक खंभे से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रेप में पढने वाला 7 वर्षीय शिवरान सिंह घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान दो घर छोड़कर रहने वाले सुरेश यादव ने की फॉरच्यूनर कार यकायक ही बेकाबू हो गई और षिवरान को कुचलते हुए एक बिजली के पोल से जा टकराई।

हादसे के बाद कार चालक सुरेश यादव अपनी दूसरी गाड़ी से बच्चे को ले अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वापस लौटा सुरेश यादव अपनी  फॉरच्यूनर कार लेकर फरार हो गया। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की दूसरी कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया गया। 

टॅग्स :राजस्थान समाचारजयपुरक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए