लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव पर पिस्टल से जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद, तीन बार प्रयास के बाद भी नहीं चली गोली, एक गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 25, 2020 15:07 IST

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने फोन पर विधायक से बात कर मामले की विस्तार से जानकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देवह तो गनीमत रही कि तीन बार पिस्टल का ट्रिगर दबाने पर भी गोली नहीं चली और पिस्टल की मैगजीन निकल गई।बदमाश भी पकड़े जाने के भय से मैगजीन उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन विधायक निवास पर लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई। विधायक भरोसीलाल जाटव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया कि आज सवेरे लगभग सवा आठ बजे वे मीटिंग हाल में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

जयपुरः राजस्थान के हिंडौन के स्टेशन रोड़ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक बदमाश ने कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव पर पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

वह तो गनीमत रही कि तीन बार पिस्टल का ट्रिगर दबाने पर भी गोली नहीं चली और पिस्टल की मैगजीन निकल गई। बदमाश भी पकड़े जाने के भय से मैगजीन उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन विधायक निवास पर लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने फोन पर विधायक से बात कर मामले की विस्तार से जानकारी ली। विधायक भरोसीलाल जाटव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया कि आज सवेरे लगभग सवा आठ बजे वे मीटिंग हाल में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

लड़का हॉल में घुस आया, वे कुछ समझ पाते ही लड़के ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली

इस दौरान एक लड़का हॉल में घुस आया, वे कुछ समझ पाते ही लड़के ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और ट्रिगर दबा दिया, लेकिन पिस्टल नहीं चली। मौके पर मौजूद उसके पुत्र व अन्य ने लड़के को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से विधायक सहित अन्य लोगों में भय व्याप्त हो गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही आला अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। वहीं, विधायक आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक के आने से लेकर जाने की घटना कैद हो गई। युवक के साथ दो और साथी आए थे, जो कि बाहर ही बाइक के पास खड़े हो गए थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग करने वाले युवक की षिनाख्त भी हो गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानकांग्रेसजयपुरअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज