लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: बजरी माफिया बेखौफ, भीलवाड़ा एसडीएम के चालक को ट्रैक्टर से कुचला

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 9, 2020 19:55 IST

पहले में प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। एक बार फिर भीलवाड़ा में माताजी का खेड़ा के समीप जहाजपुर एसडीएम के सामने अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर के चालक ने एसडीएम के वाहन चालक को कुचल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार अवैध बजरी ले जाते हुए ट्रेक्टर को देख खेत में उतर कर एसडीएम और उनके वाहन चालक ने ट्रैक्टर का पीछा किया। ट्रैक्टर चालक ने एसडीएम के ड्राइवर को कुचल दिया। घायल चालक को जहाजपुर अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जयपुरःराजस्थान में बजरी माफियाओं के हौसले किस कदर बुलन्द हैं इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि इन्हें रोकने वालों की ये जान लेने से भी नहीं कतराते हैं।

पहले में प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। एक बार फिर भीलवाड़ा में माताजी का खेड़ा के समीप जहाजपुर एसडीएम के सामने अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर के चालक ने एसडीएम के वाहन चालक को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार अवैध बजरी ले जाते हुए ट्रेक्टर को देख खेत में उतर कर एसडीएम और उनके वाहन चालक ने ट्रैक्टर का पीछा किया।

इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने एसडीएम के ड्राइवर को कुचल दिया। घायल चालक को जहाजपुर अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ऐसी सूचना मिली है कि मृतक की 10 दिन पूर्व ही एसडीएम के चालक के पद पर नियुक्ति हुई थी।

मूलत अलवर निवासी मृतक कुलदीप गत 5 वर्ष से जयपुर के खातीपुरा में परिवार सहित रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस गाड़ी के नम्बर के आधार पर ट्रेक्टर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

लूट के शिकार घायल राॅयल्टी व्यवसायी की 22 घंटे वेटींलेटर पर रहने के बाद मौत

रविवार देर रात पता पूछने के बहाने रोेकने के बाद आंखों में मिर्ची फेंक कर जबरन सेल्फाॅस पिलाने के बाद चाकूओं से घायल किये गये करणी विहार निवासी राॅयल्टी व्यवसायी नरेश कृष्णिया की आज 22 घंटे वेटींलेटर पर रहने के बाद एसएमएस में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक नरेश की अपने भाई से फोन पर बात हुई थी कि रविवार शाम तक वह जयपुर पहुंच कर जिन लोगों को भी पैसे देने हैं दे देगा। पुलिस को नरेश की मर्सिडीज कार की डिग्गी खुली मिली और पुलिस को लूट का संदेह है लेकिन रकम कितनी थी इसका खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी चर्चा है कि लूट की राशि 7 करोड़ है।

पुलिस ने आस पास के टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन पुलिस को संदिग्ध कार की अभी तक कोई फुटेज नहीं मिली है। हादसे के बारे में मृतक नरेश के रिश्तेदार सुरेश और सांवरमल ने बताया कि हमें नरेश ने फोन कर रात तक जयपुर पहंुचने की बात कही थी। जब नरेश के भाई से फोन पर बात हुई तो उसने बताया था कि नरेश वीकेआई तक आ चुका है और जल्द ही यहां पहुंच जाएगा।

हम सभी फार्म हाउस पर उसका इंतजार कर रहे थै। इसी दौरान कुछ देर बाद नरेश का फिर से काॅल आया और वह चिल्ला रहा था कि मुझे बचा लो चाकू मार रहे हैं। नरेश से सेलबी हाॅस्पिटल के पास की लोकेशन बताई थी। जब हम गाडियां लेकर मौके पर पहुंचे तो नरेश लहुलुहान हालत में था उसे अस्पताल ले गये। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सचिन पायलटजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा