लाइव न्यूज़ :

अजमेरः 1.5 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, 8.5 लाख कीमत, अजमेर में पकड़ा गया ट्रक चालक

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 11, 2020 18:25 IST

गिरफ्तार ट्रक चालक अर्जुनराम (35) जोधपुर जिले के गांव मानेवड़ा का निवासी है। एनसीबी अजमेर को मुखबिर के जरिये यह सूचना मिली कि जोधपुर होते हुए पंजाब जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर ले जाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी (नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पहली बार हो रहा है कि बीएसएफ और एनसीबी की टीम ने में नशे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है।प्रतिबंधित घटक की एक लाख 5 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई।

जयपुरः राजस्थान के अजमेर जिले में बीएसएफ और नारकोटिक ब्यूरो की अजमेर टीम ने देर रात नेशनल हाइवे पर लगभग 8.5 लाख रुपये की कीमत की 1 लाख 5 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। एनसीबी (नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि बीएसएफ और एनसीबी की टीम ने में नशे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार ट्रक चालक अर्जुनराम (35) जोधपुर जिले के गांव मानेवड़ा का निवासी है। एनसीबी अजमेर को मुखबिर के जरिये यह सूचना मिली कि जोधपुर होते हुए पंजाब जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तुरंत हरकत में आई एनसीबी ने ट्रक के बारे में बीएसएफ की गुप्तचर शाखा श्रीगंगानगर के अधिकारियों से संपर्क किया। बीएसएफ अधिकारियों ने संदिग्ध ट्रक को नाथांवाला से कालूवाला के बीच गुरुद्वारा के पास रुकवाकर तलाशी लेने पर आरोपी ट्रक चालक के पास कैबिन में छुपाए गए दो थैले मिले। जिसमें प्रतिबंधित घटक की एक लाख 5 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई।

आरोपी ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे उक्त दोनों थैले पंजाब के अबोहर कस्बे में बाइपास पर किसी को देने के लिए कहा गया था और इस काम के लिए उसे 10 हजार रुपए किराया देना तय हुआ था। यह रकम उसे अबोहर पहुंचकर थैले डिलिवर करने वाले थी।

चालक से जब्त की गई नशीली गोलियों की कीमत 8.5 लाख के करीब है जो बाजार में दो से चार गुना अधिक दामों पर बिकती हैं। पंजाब में सभी तरह के नशे प्रतिबंधित हैं। इसलिए नशीली गोलियों की कीमत खरीदार की दिलचस्पी पर मनमाने तरीके से तय होती है।

पकड़े गए ट्रक में जायका ब्रांड का रिफाइंड तेल के टीन गुजरात के गांधीधाम से पंजाब ले जाए रहे थे। आरोपी ने संयुक्त टीम को बताया है कि उक्त बैग उसको बाप में किसी ने अबोहर पहुंचाने को दिए थे। आरोपी के गृहनगर से उक्त काॅरियर बिना यह जानकारी लिए कि इन बैग में क्या भरा है,10 हजार रुपए किराया तय कर ले जाने की घटना से चालक शक के दायरे में है। 

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई