लाइव न्यूज़ :

3.5 करोड़ के काम के एवज में सरपंच ने मांगी 35 लाख की रिश्वत, 1.11 lakhs लेते हुए भाई के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 22, 2020 20:45 IST

प्रोजेक्ट साइट पर काम करने की एवज में सरपंच बहादुर सिंह मईड्रा ने परिवादी जीओटेक सर्विस मुंबई के ठेकेदार रामपालसिंह जाट से प्रोजेक्ट की 10 प्रतिशत राशि यानि 35 लाख रुपये के कमीशन की बात की। बाद में सौदा 28 लाख में तया हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देएसीबी के एसीपी सुधीर जोशी ने बताया कि जीओ टेक्नीकल सर्विस के माही बांसवाड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट  के लिए क्षेत्र में मृदा परीक्षण किया जाना था। लगभग 6 माह से यह काम अटका हुआ था।सौदा 28 लाख में तय हुआ। लेकिन एसीबी ने सरपंच और उसके भाई को रिश्वत के 1.11 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।19 जुलाई को एसीबी को इस संबंध में शिकायत की गई। शिकायत का सत्यापन कराने पर यह सही पाई गई।

जयपुरः राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की बारी ग्राम पंचायत में 3.5 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट कार्य शुरू करने की एवज में सरपंच ने दस प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 35 लाख रुपये की रिश्वत की मांग ली। सौदा 28 लाख में तय हुआ। लेकिन एसीबी ने सरपंच और उसके भाई को रिश्वत के 1.11 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के एसीपी सुधीर जोशी ने बताया कि जीओ टेक्नीकल सर्विस के माही बांसवाड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट  के लिए क्षेत्र में मृदा परीक्षण किया जाना था। लगभग 6 माह से यह काम अटका हुआ था। इस प्रोजेक्ट साइट पर काम करने की एवज में सरपंच बहादुर सिंह मईड्रा ने परिवादी जीओटेक सर्विस मुंबई के ठेकेदार रामपालसिंह जाट से प्रोजेक्ट की 10 प्रतिशत राशि यानि 35 लाख रुपये के कमीशन की बात की। बाद में सौदा 28 लाख में तया हुआ।

19 जुलाई को एसीबी को इस संबंध में शिकायत की गई। शिकायत का सत्यापन कराने पर यह सही पाई गई। एसीबी की टीम ने हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पास उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर आरोपी सरपंच बहादुर मईड्रा एवं उसके भाई मुकेश को 1.11 लाख रुपये लेते हुए दबोच लिया। दोनों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर सौंप दिया गया। 

एसओजी ने उदयपुर में पकड़ी सवा करोड़ की राशि

राजस्थान में पिछले 13 दिनों से चल रहे सियासी घटनाक्रम और विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए केन्द्र और राज्य की एजेसियां खासी सक्रिय दिखी। खरीद-फरोख्त की आशंका के बाद से धरपकड़ में जुटी उदयपुर की एसओजी टीम ने देर रात दो कारों से सवा करोड़ की राशि जब्त की और हवाला की आशंका में जब्त राशि आयकर विभाग को सौंप दी गई।

एसओजी के एडीजी अशोक राठौड के अनुसार पारस तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान दो गाडियों को रोका गया। पहली गाड़ी में हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर 14 निवासी मांगीलाल जैन मिला जिसकी चालक सीट के नीचे मिले बैग से 1.23 करोड की राशि बरामद हुई। वहीं दूसरी कार रमेश कुमार जैन और उसका पुत्र धूलचन्द जैन मिले। इनकी गाड़ी के डेश बोर्ड से 2 लाख की राशि बरामद की गई।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि गोवर्द्धन विलास सेक्टर 14 सौ फीट रोड पर हाउसिंग बोर्ड के मकान नं. 2/4 का रमेश कुमार जैन ने डाॅ उमा पुरोहित से 2.45 करोड़ में सौदा हुआ था और मंगलवार को विक्रय इकरार होने पर वे यह राशि लाए थे। एसओजी को यह राशि हवाला का होने का संदेह हुआ और टीम ने राशि को जब्त कर आयकर विभाग के सुपुर्द कर दी।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए