लाइव न्यूज़ :

पुलिस की कार्यप्रणाली का अनूठा विरोध, हाथ-पैर जंजीरों से बांधकर ताले लगाए युवक कर रहा है न्याय की गुहार

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 4, 2020 21:01 IST

साधारण अनशन अथवा धरना नहीं है। लेकिन सोमवार से अनशनकारी युवक ने अपने हाथ-पैरों को जंजीरों से बांधकर ताला लगा लिया है और न्याय की गुहार कर रहा है। युवक का कहना है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं हो जाती उसका अनशन जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार अंजनी बंसल नामक युवक पिछले 20 दिनों से अनशन और 30 दिनों से धरने पर है।पुलिस दो बार उसे तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भी भर्ती करा चुकी हैं। लेकिन वह फिर से धरने वाले स्थान पर आकर बैठ जाता है।लोग पानी की टंकी पर भी चढ़े थे जिन्हें आश्वासन देकर उतार लिया गया और भिरानी थाना प्रभारी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

जयपुरःराजस्थानराजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में छानीबड़ी में पिछले 20 दिनों से अनशन और 30 दिन से धरना जारी है।

यहां कोई साधारण अनशन अथवा धरना नहीं है। लेकिन सोमवार से अनशनकारी युवक ने अपने हाथ-पैरों को जंजीरों से बांधकर ताला लगा लिया है और न्याय की गुहार कर रहा है। युवक का कहना है कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं हो जाती उसका अनशन जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार अंजनी बंसल नामक युवक पिछले 20 दिनों से अनशन और 30 दिनों से धरने पर है। पुलिस दो बार उसे तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भी भर्ती करा चुकी हैं। लेकिन वह फिर से धरने वाले स्थान पर आकर बैठ जाता है।

यह वहीं मामला है जिसे लेकर धरना दे रहे लोग पानी की टंकी पर भी चढ़े थे जिन्हें आश्वासन देकर उतार लिया गया और भिरानी थाना प्रभारी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। विदित रहे कि यह धरना और अनशन मारपीट एवं अन्य मामलों में दोषियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में चल रहा है। सोमवार को अनशनकारी अंजनी बंसल ने स्वयं को जंजीर से बांधकर खुद को ताला लगा लिया है ताकि पुलिस उसे जबरन अनशन से उठाकर न ले जा सके।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज