लाइव न्यूज़ :

अपहरण कर युवक से मारपीट करने और पेशाब पिलाने का मामला दर्ज, वीडियो वायरल, पांच आरोपी गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 17, 2020 20:50 IST

11 जून के इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 11 जून को एक व्यक्ति के साथ शिवगंज आया था तब भारूंदा निवासी दीपराम देवासी ने बुलाया। दोनों भूर्या बाबा मंदिर की साल पर पहुंचे तो पीड़ित का अपहरण कर आरोपी शिवगंज के सुपरणा गांव ले गये और मारपीट की।मेव निवासी लक्ष्मणराम, भीमाराम, नवाराम देवासी, जवानाराम और हकमाराम ने शराब की बोतल में पीडित को पेशाब पिलाया और पानी मांगने पर जूते में पानी पिलाया।

जयपुरः राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज में एक युवक का अपहरण कर मारपीट किये जाने और पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है।

11 जून के इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला प्रेम प्रसंग का मान रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 11 जून को एक व्यक्ति के साथ शिवगंज आया था तब भारूंदा निवासी दीपराम देवासी ने बुलाया।

दोनों भूर्या बाबा मंदिर की साल पर पहुंचे तो पीड़ित का अपहरण कर आरोपी शिवगंज के सुपरणा गांव ले गये और मारपीट की। यह भी आरोप है कि मेव निवासी लक्ष्मणराम, भीमाराम, नवाराम देवासी, जवानाराम और हकमाराम ने शराब की बोतल में पीडित को पेशाब पिलाया और पानी मांगने पर जूते में पानी पिलाया।

 आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। छुडाने के लिए आए पीडि़त के भाई और चाचा को भी पेड़ से बांधकर पीटा और अगले दिन पीडित के माता-पिता आए तो उनसे 5 हजार रुपये लेने के बाद उन्होंने पीड़ित को रिहा किया। पुलिस ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

सर्किल निरीक्षक (सी आई) रविन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीडि़त युवक कालूराम देवासी (20) ने सोमवार को आरोपी लक्ष्मण, जवानाराम, भीमाराम, नवराम उफ नवीन, दरगाराम और एक नाबालिग के खिलाफ उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और मूत्र पिलाने का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीडि़त को भांरूदा गांव से एक कार मे अपहरण कर पालडी एम थाना क्षेत्र के सुपरणा गांव में लेजाकर मारपीट की और उसे एक बोतल में मूत्र पिलाया गया।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें पीडि़त युवक के साथ आरोपी मारपीट और ज्यादती करते दिखाई दे रहे है। उन्होंने बताया कि पीडि़त युवक की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 365, 143, 384, 342, 323 के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पीडि़त का मेडिकल जांच भी करवा ली गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए