लाइव न्यूज़ :

भिवाड़ी में युवक की दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या, जिम में कसरत करते समय चार बदमाशों ने पांच गोलियां मारी, दोस्त घायल

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 25, 2020 14:58 IST

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की तो सड़क पर लगे एक सीसीटीवी की फुटेज में चार बदमाश नीले रंग की कार में बैठकर भागते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गये युवक को पांच गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में मृतक का एक दोस्त भी घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।उन्होंने कोई नकाब नहीं पहन रखा था। कार की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई।

जयपुरः राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में आज सवेरे एक जिम में कसरत करते एक युवक की चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी।

मारे गये युवक को पांच गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में मृतक का एक दोस्त भी घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की तो सड़क पर लगे एक सीसीटीवी की फुटेज में चार बदमाश नीले रंग की कार में बैठकर भागते हुए नजर आए। उन्होंने कोई नकाब नहीं पहन रखा था। कार की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक टिल्लू जाट कोटकासिम इलाके में ही घर के सामने बने जिम में वर्कआउट करने दोस्त के साथ गया था। इसी दौरान मेन रोड पर नीले रंग की एक कार जिम से कुछ दूरी पर आकर थमी और चार युवक बाहर निकले।

चारों ने जिम में घुसते भी टिल्लू पर दनादन फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें टिल्लू को पांच गोलियां लगी। हत्या के बाद चारों कार में सवार होकर किशनगढबास रोड की तरफ फरार हो गए। मृतक टिल्लू जाट रेवाड़ी में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली