लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी और भूत... फोन पर आत्माओं से बात करने के शक में पति बना कातिल, पत्नी को उतारा मौत के घाट

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2024 10:56 IST

बाड़मेर: पुलिस ने कहा कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी जियो देवी (40) की हत्या इस संदेह में कर दी कि वह अपने फोन के जरिए आत्माओं से बात कर रही थी।

Open in App

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में अजीबो-गरीब घटना घटी है जिसने पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बताया जा रहा है कि बाड़मेर जिले के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की शक के चलते हत्या कर दी। पति ने पत्नी की दर्दनाक हत्या इसलिए कि क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी फोन पर आत्माओं से बात करती है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी चुन्नीलाल को लगता था कि उसकी पत्नी जीयो देवी (40) आत्माओं से जुड़ गई है और वह फोन के जरिए उनसे बात करती है। 

हत्या बुधवार सुबह हुई। चुन्नीलाल ने जीयो देवी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जब वह सो रही थी। अपनी मां की चीख सुनकर दंपति की 17 वर्षीय बेटी सुमित्रा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन चुन्नीलाल ने कुल्हाड़ी से हमला जारी रखा, जिससे वह घायल हो गई।

चीख सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और देखा कि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने पीड़ितों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जीयो देवी को मृत घोषित कर दिया। सुमित्रा का प्राथमिक उपचार किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, देवी, चुन्नीलाल और उनके चार बच्चों ने मंगलवार रात एक साथ खाना खाया और सो गए। चुन्नीलाल रात करीब 2:30 बजे उठा और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस को सुबह करीब 3 बजे पड़ोसियों से फोन आया।

पुलिस ने सुमित्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चुन्नीलाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

जियो देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :राजस्थानबाड़मेरराजस्थान पुलिसहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम