लाइव न्यूज़ :

कोटा: दलित सरकारी अधिकारी पर BJP के पूर्व विधायक ने किया हमला-काम में डाला बाधा, शिकायत के बाद नेता हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2022 07:54 IST

पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने थाने में जमकर बवाल किया जिसके बाद उन पर काबू पा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कोटा में बीजेपी के पूर्व विधायक के खिलाफ मामल दर्ज हुआ है। उन पर एक दलित सरकारी अधिकारी पर कथित तौर हमले का आरोप है। पुलिस ने मामले में विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा:राजस्थान में दलित समुदाय से आने वाले एक सरकारी अधिकारी पर कथित तौर पर भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व विधायक पर हमला करने के अलावा एक सरकारी अधिकारी को काम नहीं करने देने का भी आरोप लगा है और उन पर दोनों में मामलों में शिकायत की गई थी। गिरफ्तारी के बाद विधायक के समर्थकों ने जमकर बवाल किया और थाने का घेराव भी किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने विरोध को शांत करने में कामयाब रही थी। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक भवानी सिंह रजावत पर यह आरोप है कि वह दलित समाज से आने वाले एक सरकारी अधिकारी पर कथित तौर पर हमला कर उनके काम में बाधा डाला है। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक कुलराम वर्मा ने बताया कि रजावत को कोटा जिला वन अधिकारी (डीएफओ) रवि मीणा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचति जाति एवं अनुसूचित जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रजावत के खिलाफ नयापुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। 

गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने किया बवाल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व विधायक भवानी सिंह रजावत की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया और पुलिस थाने का घेराव किया, जिसके चलते अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा। 

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी-कांग्रेस

कांग्रेस ने राजस्थान में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में अपने एक विधायक के पुत्र तथा चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे दोषी कोई भी हो। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक रहे कुलदीप सेंगर के मामले का हवाला देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सभी लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी दुनिया के ‘सेंगरों’ की रक्षा नहीं करेगी। आप कांग्रेस के भीतर रहकर किसानों को कुचलने के बाद भी केंद्रीय मंत्री बने नहीं रह सकते, आप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ बैठ नहीं सकते।’’ 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम