लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 13, 2020 01:50 IST

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म किए जाने के बाद बच्ची के शरीर से भारी मात्रा के खून बह रहा था और उसे बारन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बारन जिले में 19 वर्षीय युवक ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।नाजुक अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोटा।राजस्थान के बारन जिले में 19 वर्षीय युवक ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद नाजुक अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार को शाहाबाद क्षेत्र में हुई। शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कजोड़मल के अनुसार दुष्कर्म किए जाने के बाद बच्ची के शरीर से भारी मात्रा के खून बह रहा था और उसे मंगलवार की रात बारन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा कि बाद में बच्ची को कोटा स्थित जे के लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर को बच्ची की एक सर्जरी की गई तथा दो और सर्जरी की जाएगी। शाहाबाद के थाना प्रभारी हरि प्रसाद राणा ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि बच्ची आदिवासी समुदाय की है और वह मंगलवार को सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, जब नशे में धुत आरोपी ने उस पर हमला किया। राणा ने कहा कि आरोपी भी उसी समुदाय का है।

उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को ‘माबारी केंद्र’ के भीतर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर आई तब उसके परिवार वालों ने मंगलवार की रात पुलिस थाने में संदिग्ध के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। राणा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :राजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला