लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जोधपुर में दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप,पीड़िता नाबालिग प्रेमी के साथ घर से हुई थी फरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 17, 2023 08:30 IST

राजस्थान के जोधपुर में 3 आरोपियों ने एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ गैंगरेप किया और पीड़िता के साथ उसके 17 साल के किशोर दोस्त से मारपीट की। पुलिस ने घटना में शामिल सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जोधपुर में 3 आरोपियों ने एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ गैंगरेप कियानाबालिग दलित पी़ड़िता अजमेर की रहने वाली है और अपने नाबालिग दोस्त के साथ घर से फरार हुई थीपुलिस धारा 376 (जी) (गैंगरेप) और पोक्सो के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई कर रही है

जोधपुर:राजस्थान में शासन-प्रशासन के माथे पर उस समय बल पड़ गया, जब जोधपुर में बीते रविवार के तड़के 4 बजे एक दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि जोधपुर में 3 आरोपियों ने एक नाबालिग दलित किशोरी की अस्मत लूटी और पीड़िता के 17 साल के किशोर दोस्त से मारपीट की। पुलिस ने घटना में शामिल सभी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में पुलिस ने जो बताया उसके मुताबिक 17 साल की रेप पीड़िता शनिवार को अजमेर से कथिततौर पर अपने नाबालिग प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। घर से फरार होने के बाद शनिवार रात दोनों ने अजमेर से बस ली और जोधपुर पहुंचे। इसके बाद दोनों बस स्टैंड के पास रहने के लिए जगह तलाश रहे थे। तभी तीनों आरोपियों ने उन्हें गुमराह करके वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जांच कर रहीं जोधपुर की पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता दुहन ने कहा, "घर से फरार होकर अजमेर से जोधपुर पहुंचे नाबालिगों को यहां रहने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। वो रात में सड़क पर भटक रहे थे कि तभी पावटा सर्कल के पास उन्हें तीनों आरोपी मिले, जिन्होंने उन्हें मदद की पेशकश की।"

पुलिस अधिकारी अमृता दुहन के मुताबिक 21 साल के समंदर सिंह, 22 साल के भट्टम सिंह और 21 साल के धर्मपाल सिंह ने दोनों किशोरों से बातचीत की और उन्हें भोजन की पेशकश की और सुझाव दिया कि वो आगे का सफर बस की बजाय ट्रेन से करें।

पुलिस के अनुसार गलत मंशा से आरोपियों ने दोनों नाबालिगों को गुमराह किया और पावटा सर्कल के पास रेलवे लाइन के पीछे ले गये। तीनों आरोपी दोनों नाबालिगों को अपनी बातों में बहला कर रात भर चलाते रहे और सुबह में करीब 4 बजे टूटी हुई दीवार के जरिये कॉलेज के परिसर में घुस गये। जहां दो आरोपियों ने पीड़िता के साथी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया और उसे मारपीट कर मुंह बंद कर दिया। इसके बाद तीनों से लड़की के साथ गैंगरेप किया।

उसके बाद सुबह में करीब पांच बजे जब सैर पर निकले लोगों को संदिग्ध गतिविधियों का एहसास हुआ तो तीनों अपराधी मौके से फरार हो गये। जिसके बाद दोनों नाबालिगों ने लोगों से सहायता मांगी और फिर लोगों ने घटना के बारे में जानने के बाद उनकी मदद की। लोगों ने पीड़िता को फौरन जेएनवीयू ओल्ड कैंपस पुलिस स्टेशन पहुंचाया। जहां पुलिस ने मामला जानने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

वहीं गैंगरेप की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी दुहान और पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ भी थाने पहुंचे और लड़की को बयान लेकर उसे मेडिकल जांच के लिए महात्मा गांधी अस्पताल भेजा। डीसीपी दुहन ने कहा, "पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग की है और फिलहाल वह पुलिस सुरक्षा में है। उसका नाबालिग मित्र भी भी पुलिस की सुरक्षा में है।"

पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी नाबालिगों के परिवारों को दे दी है और वे भी अजमेर से जोधपुर जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (जी) (गैंगरेप) और यौन अपराध अधिनियम (पोक्सो) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के तहत बच्चों के संरक्षण की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

घटना के अपराधियों को पककड़े जाने के संबंध में पुलिस ने कहा, "पीड़िका की शिकायत के आधार पर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और एक आरोपी की पहचान की गई। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने गई तो उसक साथ अन्य दो आरोपी भी मिल गए और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :गैंगरेपराजस्थानJodhpurरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?