लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से रेप के दोषी शख्स को मौत होने तक आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: November 29, 2019 03:22 IST

Life Imprisonment: एक नाबालिग आदिवासी लड़की से रेप के दोषी शख्स को राजस्थान के बारां जिले की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की से रेप के दोषी को मिली आजीवन कारावास की सजा इस मामले में कम से कम 16 गवाहों के बयान दर्ज किये गये थे

कोटा: राजस्थान में बारां जिले की एक अदालत ने 2017 में एक आदिवासी नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार करने के लिए एक व्यक्ति को मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पोक्सो) अदालत के न्यायाधीश राकेश कटारा ने बुधवार को यह आदेश सुनाया।

अदालत ने दोषी रामेश्वर अहेदी (32) पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) महेश त्यागी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मामला उस समय प्रकाश में आया था जब पीड़िता के परिवार को पता चला कि वह गर्भवती है। पीड़िता अब 19 वर्ष की है।

पीड़िता ने 13 जून, 2018 को एक बालिका को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पोक्सो अधिनियम के तहत 15 जून, 2018 को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

एसपीपी के अनुसार अहेदी को 20 जून, 2018 को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे राजस्थान उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी। त्यागी ने बताया कि मामले में कम से कम 16 गवाहों के बयान दर्ज किये गये थे। पीड़िता के नवजात बच्चे को कोटा जिले के नान्ता में बाल गृह भेज दिया गया था। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने