लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भीलवाड़ा में ईंट भट्ठे पर नाबालिग बच्ची का जली हुई लाश मिली, गैंगरेप की आशंका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2023 12:30 IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की एक नाबालिग बच्ची की जली हुई लाश एक ईंट-भट्ठे से बरामद की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की एक नाबालिग बच्ची की मिली जली हुई लाशपुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद लड़की के साथ गैंगरेप की आशंका जताई हैघटना से आक्रोशित लोग पुलिस की लापरवाही मानते हुए सारा दोष गहलोत सरकार पर मढ़ रहे हैं

भीलवाड़ा:राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की एक नाबालिग बच्ची की जली हुई लाश एक ईंट-भट्ठे से बरामद की गई है। घटनास्थल की प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस ने लड़की के साथ गैंगरेप की आशंका जताई है। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है और वो इसे सीधे तौर पर पुलिस की लापरवाही मानते हुए सारा दोष अशोक गहलोत सरकार पर मढ़ रहे हैं।

दरअसल कुछ ही महीनो के बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीते समय मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बर हिंसा के कारण पूरे देश में आक्रोश है। इस कारण इस मुद्दे पर भयंकर सियासी खींचतान की आशंका जलाई जा रही है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार नाबालिग युवती का जला हुआ शव भीलवाड़ा के एक ईंट भट्टे में पाए गए। पुलिस के अनुसार इस हत्या को बीते बुधवार की रात में अंजाम दिया गया है लेकिन इस अपराध का पता उस वक्त चला, जब किशोरी की मां ने बेटी के लापता होने पर शोर-शराबा किया। मृतका की मां ने बताया कि वह अपने बेटी के साथ बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी लेकिन कथित तौर पर बेटी अपनी मां से अलग हो गई और कुछ ही पलों में लापता हो गई।

जब लड़की वापस घर नहीं पहुंची तो मां सहित उसके परिवार और गांव वाले उसकी तलाश में निकल पड़े और पूरी रात खोजते रहे। तलाशी के क्रम में गांववालों को गुरुवार की सुबह लड़की के घर के पास स्थित एक ईंट भट्टे में उसका अवशेष मिले। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, जिसने मौके से जले अवशेषों में हड्डियां, एक चांदी की पायल और जूते बरामद किये हैं।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद संदेह व्यक्त किया है कि लड़की की हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया होगा। पुलिस ने इस संबंध में शक के आधार पर मौके पर तीन स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

वहीं वारदात से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करन लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कल लड़की के लापता होने के बारे में घरवालों की शिकायत पर बहुत देर से प्रतिक्रिया दी। जिसके कारण लड़की की हत्या हो गई।

भीलवाड़ा प्रशासन के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन में वसुंधरा सरकार के एक पूर्व मंत्री समेत कई भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया और आरोप लगाया कि राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हालिया अपराधों पर नियंत्रण करने में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह से फेल हैं।

टॅग्स :गैंगरेपरेपराजस्थानBhilwaraक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए