लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: जुआ का मुकदमा नहीं बनाने, मोटरसाइकिल छोड़ने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते ASI अरेस्ट

By भाषा | Updated: April 15, 2020 19:27 IST

रिश्वत लेते एसीबी ने ट्रैप किया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही राशि भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देजुआ का मुकदमा नहीं बनाने और मोटरसाइकिल छोडने की एवज में 25,000 रुपये की मांग की थी। आरोपी ने परिवादी और सहपरिवादी को 12 अप्रैल को श्यामपुरा के जोहड में ताश-पत्ती खेलते हुए पकड़ा था।

जयपुरःभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना के तहत सुल्ताना पुलिस चौकी के एएसआई को परिवादी के खिलाफ जुआ का मुकदमा नहीं बनाने और मोटरसाइकिल छोड़ने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

झुंझुनूं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि आरोपी एएसआई मक्खनलाल यादव ने परिवादी विक्रम सिंह और सहपरिवादी विनोद सिंह और अन्य से जुआ का मुकदमा नहीं बनाने और मोटरसाइकिल छोडने की एवज में 25,000 रुपये की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने परिवादी और सहपरिवादी को 12 अप्रैल को श्यामपुरा के जोहड में ताश-पत्ती खेलते हुए पकड़ा था। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सत्यापन के बाद बुधवार को आरोपी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए