लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुलिस कॉन्स्टेबल ने शादीशुदा महिला का किया रेप, 3 महीने तक किया प्रताड़ित, वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 13, 2020 13:20 IST

पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा विवाहित महिला का रेप करने का मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है। जिसके बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने रेप का आरोप अलवर जिले के रैणी थाने में पोस्टेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ( 28 वर्षीय) पर लगाया है।महिला का आरोप जब वह मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया था।

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अलवर जिले की रहने वाली 32 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जिले के पुलिस कॉन्स्टेबल ने उसके साथ रेप किया है। महिला का आरोप है कि कॉन्स्टेबल के साथियों ने भी उसका दुष्कर्म किया। उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल किया जा रहा था। महिला का आरोप है कि उसके साथ ये सब पिछले तीन महीने से हो रहा है। ममाले में अब एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

FIR दर्ज कराने गई महिला को थाने से भगाया गया

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने रेप का आरोप अलवर जिले के रैणी थाने में पोस्टेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ( 28 वर्षीय) पर लगाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का महीनों तक शारीरिक शोषण हुआ। लेकिन जब महिला से इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो पति ने रैणी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए शिकायत दी। लेकिन मामले कई दिन बीत जाने के बाद भी मामले की शिकायत नहीं लिखी गई।

यही नहीं महिला जब मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। उसके बाद महिला ने अपने पति के पास एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने आरोपी कॉन्स्टेबल संजय कुमार लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की राजगढ़ थानाधिकारी की सौंपी गई है। 

महिला ने अपनी शिकायत में क्या कहा? 

महिला ने अपनी एफआईआर में कहा, जब भी वह बाहर निकलती थी तो आरोपी कॉन्स्टेबल संजय उसका पीछा करता था और उसे काफी परेशान करता था। महिला को वह धमकाता भी था। महिला का आरोप है कि 3 महीने आरोपी कांस्टेबल संजय ने उसका दुष्कर्म और धमकी दी कि किसी को भी बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। 

उसके बाद आरोपी अपने साथ एक दिन दूसरे साथी को लेकर आया और उसने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया। महिला ने 3 महीने तक ये सब सहा लेकिन उसने तंग आकर पति को बताया और पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम