लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 15 हजार वापस मांगने पर 4 लोगों ने महिला को जिंदा जलाया, मकान निर्माण के पेटे दिया था एडवांस

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 6, 2020 21:16 IST

37 वर्षीय मृतका सर्वेश बिजलीघर कॉलोनी निवासी कुंवर सिंह की पत्नी है और स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। मृतका के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था और उसी के अंतर्गत चैखट, जंगला व किवाड़ आदि लगाने के लिए सुरेश कुशवाह को 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला द्वारा मकान के निर्माण कार्य के पेटे दिये एडवांस के 15 हजार रुपये मांगने पर चार लोगों ने उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास नगर मे एक महिला द्वारा मकान के निर्माण कार्य के पेटे दिये एडवांस के 15 हजार रुपये मांगने पर चार लोगों ने उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। घटना शुक्रवार रात की है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां बीती रात महिला नेे दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने इस संबंध मंे पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस थानाधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि 37 वर्षीय मृतका सर्वेश बिजलीघर कॉलोनी निवासी कुंवर सिंह की पत्नी है और स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। मृतका के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था और उसी के अंतर्गत चैखट, जंगला व किवाड़ आदि लगाने के लिए सुरेश कुशवाह को 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे। लेकिन सुरेश ने तय समय पर काम पूरा नहीं किया और महिला द्वारा काम पूरा नहीं होने पर पैसा वापस लौटाने को कहने पर शुक्रवार की रात अपने 3 अन्य साथियों के साथ महिला के घर पहुंच उसके साथ मारपीट की और उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

अपनी पत्नी सर्वेश को झुलसने से बचाने के प्रयास में कुंवरसिंह भी झुलस गया। इसके बाद झुलसी हुई हालत में महिला को पहले रूपवास अस्पताल, फिर भरतपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिय गया। जहां बीती रात महिला की मौत हो गई। महिला के भाई नारायण सिंह ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार