लाइव न्यूज़ :

रायपुरः 19 और 16 साल की दो बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार, स्थानीय भाजपा नेता के बेटे सहित दस लोग अरेस्ट, आरोपियों ने नकदी और मोबाइल फोन लूटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2023 13:32 IST

रायपुरः पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब दोनों बहने रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के सिलसिले में सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रात करीब एक बजे मंदिर हसौद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।तीनों आरोपियों ने उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए।

रायपुरःछत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में दो बहनों के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में पुलिस ने स्थानीय भाजपा नेता के बेटे सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब दोनों बहने रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर लौट रही थीं।

उन्होंने बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानसोज गांव के करीब बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 19 साल और 16 साल की उम्र की दोनों बहनों ने इस संबंध में बीती देर रात करीब एक बजे मंदिर हसौद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

जिसके बाद पुलिस ने करवाई शुरू की। अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़ित मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति के साथ तुमगांव से रायपुर लौट रहीं थीं, तब भानसोज गांव के करीब तीन आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए, फिर अन्य सात आरोपी चार मोटरसाइकिलों में वहां पहुंचे, इसके बाद वे सभी दोनों बहनों को मुख्य सड़क से दूर एक सुनसान जगह पर ले गए और कथित तौर पर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

आरोपियों ने बहनों के साथ आए व्यक्ति की भी पिटाई की और बाद में मौके से भाग गए। अग्रवाल ने बताया, "घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल का गठन किया गया और दोनों बहनों द्वारा बताए गए आरोपियों के हुलिए और अन्य जानकारी के अनुसार, आज सुबह तक सभी दस आरोपियों की पहचान कर ली गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दस लोगों में से, पूनम ठाकुर मामले में मुख्य आरोपी है, जो आदतन अपराधी है।

उसके खिलाफ पूर्व में मंदिर हसौद और आरंग थाने में पांच मामले दर्ज हैं। उसे हत्या और बलात्कार के आरोप में 2019 और 2022 में गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले महीने जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस के मुताबिक ठाकुर मंदिर हसौद के भाजपा पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर का बेटा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट