लाइव न्यूज़ :

महिला स्वास्थ्यकर्मी के पति और दो बच्चों की हत्या, सुबह नौकरानी पहुंची तो हुआ मामले का खुलासा

By भाषा | Updated: May 31, 2018 20:57 IST

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अभी तक हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।

Open in App

रायपुर, 31 मई: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महिला स्वास्थ्यकर्मी और उसके परिवार के सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज ‘भाषा’ को फोन पर बताया कि जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसनपुर गांव में योगमाया (30 वर्ष), पति चैतन साहू (35 वर्ष), पुत्र तन्मय (नौ वर्ष) और कुणाल (छह वर्ष) की हत्या कर दी गई।सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को किसनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत योगमाया और उसके परिवार की हत्या की सूचना मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि योगमाया और उसका परिवार उप स्वास्थ्य केंद्र के करीब मकान में रहता था। योगमाया का पति रायपुर में एक निजी अस्पताल में कर्मचारी था। बीती रात अज्ञात लोगों ने घर के अंदर घुसकर फरसा जैसे धारदार हथियार से परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी और घर के बाहर ताला लगाकर वहां से फरार हो गए।

चीखता रहा बच्चा, लोग देखते रहे तमाशा, चोर बताकर 13 साल के लड़के की हुई बेरहमी से पिटाईउन्होंने बताया कि आज सुबह जब घर की नौकरानी वहां पहुंची तब उसने घर में ताला लगा देखा। बाद में उसने इसकी जानकारी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घर के भीतर प्रवेश किया तब योगमाया और उसके परिवार की हत्या होने की जानकारी मिली। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अभी तक हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी नहीं मिली है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :छत्तीसगढ़हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने