लाइव न्यूज़ :

Raigarh Gang Rape: सामूहिक बलात्कार कर ओडिशा भागा, बिजली तार की चपेट में आकर गई जान, भगवान ने आदिवासी युवती को दिया इंसाफ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2024 15:10 IST

Raigarh Gang Rape: आठवां फरार आरोपी संजय यादव (18) पुलिस से बचने के लिये ओडिशा चला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसराईपाली गांव स्थित अपने मामा के घर में छुपा था।बिजली के तार की चपेट में आ गया और मौत हो गई।सात को पकड़ा जा चुका है तथा एक की मौत हो गई है।

Raigarh Gang Rape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार एक आरोपी का शव पड़ोसी राज्य ओडिशा से बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक, नगर (सीएसपी) आकाश शुक्ला ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के इस मामले में कुल आठ आरोपी थे। इसमें से 15 साल के एक नाबालिग समेत सात लोगों को पकड़ लिया गया है। आठवां फरार आरोपी संजय यादव (18) पुलिस से बचने के लिये ओडिशा चला गया था।

शुक्ला ने बताया कि यादव ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली गांव स्थित अपने मामा के घर में छुपा था। उन्होंने बताया की वह वहां जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेंगाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा तार बिछाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। शुक्ला ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के इस मामले मे पीड़िता (27) के बयान के बाद आठ आरोपियों में से सात को पकड़ा जा चुका है तथा एक की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों मे राहुल चौहान (19), मोनू साहू (23), राहुल खड़िया (19), उत्तम मिर्धा (20), नरेन्द्र सिदार (23)और बबलु डहरिया (19) को कल न्यायिक रिमांड मे जेल भेजा गया है। सातवें आरोपी (15 साल के एक नाबालिग) को बुधवार को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि पुसौर थाना पुलिस पीड़िता की रिपोर्ट पर आठ लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (1), 140 (3) और 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला