लाइव न्यूज़ :

विरोध प्रदर्शनों के बीच राहुल भट्ट का आज हुआ अंतिम संस्कार, इस आतंकि संगठन ने ली है हमले की जिम्मेदारी, 2010 में पीएम पैकेज के तहत मिली थी इसे नौकरी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 13, 2022 18:39 IST

बताया जा रहा है कि इस हमले और कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की मौत की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध प्रदर्शनों के बीच कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट का आज अंतिम संस्कार हो गया है।इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे। 2010 में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत राहुल को नौकरी मिली थी।

जम्मू: बडगाम जिले के चाडूरा में गुरुवार शाम को आतंकियों ने तहसील कार्यालय में घुसकर जिस कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी उसका शुक्रवार की सुबह बनतालाब में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। इस मौके पर जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह, डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा भी मौजूद थी। इस दौरान मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना को विरोध का सामना करना पड़ा था।   

इस संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि राहुल पर होने वाले हमले में शामिल दोनों आतंकी पिस्तौल से गोलियां बरसाकर फरार हो गए थे। हमले के बाद आतंकियों का पता लगाने के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। आपको बात दें कि आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

2010 में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत मिली थी नौकरी 

दरअसल राहुल भट्ट अपना तबादला कराना चाहते थे। उनकी अर्जी मंजूर नहीं हुई थी। उनके पिता बिट्टा जी भट्ट का कहना है कि उनका बेटा कश्मीर में काफी वर्षों से तैनात था। उसके तबादले के लिए मैंने बडगाम के जिला आयुक्त को पत्र लिखकर अपील भी की थी। इसके बावजूद तबादला नहीं हुआ और अब आतंकियों उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल की हत्या के लिए केवल सरकार ही जिम्मेदार है। आपको बता दें कि राहुल भट्ट को 2010 में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर में नौकरी मिली थी। वह अपनी पत्नी व छह वर्षीय बेटी उसके साथ कश्मीर में ही रहे थे। 

कर्मचारियों की सुरक्षा के किए गए है मुकम्मल प्रबंध

वहीं घटना के बाद सभी विस्थापितों की कालोनी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बडगाम के शेखपोरा के साथ ही अनंतनाग के वेसू तथा उत्तरी कश्मीर में रह रहे कर्मचारियों की कालोनी के बाहर सुरक्षा घेरा मजबूत करने के साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गई है। संबंधित प्रशासन का कहना है कि विस्थापितों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनकी सुरक्षा के मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं। घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इस सबके बावजूद इस हत्याकांड के विरोध में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआतंकवादीआतंकी हमलाकश्मीरी पंडित
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...