लाइव न्यूज़ :

Rae Bareli Railway Track: साजिश नाकाम?, रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के निकट पटरियों पर मिट्टी का ढेर, लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 15:00 IST

Rae Bareli Railway Track: लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया। कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है। रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर भाग गया।

Rae Bareli Railway Track:उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को रेल पटरियों पर मिट्टी का ढेर देखकर एक यात्री ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। खीरों थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेंद्र भदोरिया ने बताया कि एक डंपर से रेल पटरी पर कुछ मिट्टी गिरी थी, जिसे हटवा दिया गया और मिट्टी हटने के बाद ट्रेन का आवागमन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है। रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर भाग गया। उसी के थोड़ी देर बाद रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन पहुंची।

लेकिन लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया। कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद काफी धीमी गति से ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?