लाइव न्यूज़ :

Radhika Yadav Murder: राधिका की अपनी कोई अकादमी नहीं थी, अलग-अलग टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को देती थीं प्रशिक्षण, पुलिस खुलासा, आखिर क्या है राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2025 15:06 IST

Radhika Yadav Murder:  पुलिस ने कहा था कि राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थीं, जो दोनों के बीच विवाद का विषय बन गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदीपक को अकसर अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था।निर्भर नहीं था लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से तानों के कारण अवसाद में था।कलाकार के साथ राधिका का संगीत वीडियो उनकी हत्या का कारण बना।

Radhika Yadav Murder: गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को कहा कि पूर्व राज्यस्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की अपनी अकादमी नहीं थी और वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं, जिस पर उनके पिता को आपत्ति थी। गुरुग्राम के सेक्टर 57 में सुशांत लोक स्थित दोमंजिला मकान में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय राधिका की उनके पिता दीपक यादव (49) ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थीं, जो दोनों के बीच विवाद का विषय बन गया था।

क्योंकि दीपक को अकसर अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था। इसने बताया कि आरोपी आर्थिक रूप से संपन्न है और विभिन्न संपत्तियों को किराए पर देने से उसकी अच्छी आमदनी होती है, इसलिए वह बेटी की कमाई पर निर्भर नहीं था लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से तानों के कारण अवसाद में था।

इस संबंध में एक जांच अधिकारी ने शनिवार को कहा, ‘‘राधिका की अपनी कोई अकादमी नहीं थी। वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके नए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं। दीपक ने कई बार उनसे प्रशिक्षण बंद करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा रहता था।”

पुलिस के अनुसार, दीपक ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हिरासत के दौरान, पुलिस ने सेक्टर 57 में स्थित उसके आवास से कारतूस बरामद किए। जांच के सिलसिले में दीपक को पटौदी के एक गांव भी ले जाया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। दावे किए गए थे कि दीपक राधिका की सोशल मीडिया पर मौजूदगी और एक ‘इन्फ्लुएंसर’ बनने की इच्छा से नाराज था। कई लोगों ने दावा किया था कि एक कलाकार के साथ राधिका का संगीत वीडियो उनकी हत्या का कारण बना।

सेक्टर 56 थाने के निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा, ‘‘वीडियो 2023 में अपलोड किया गया था, इसका हत्या से कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने बार-बार कहा है कि वह नहीं चाहता था कि उसकी बेटी ट्रेनिंग से कमाई करे।’’ परिवार के एक करीबी रिश्तेदार के अनुसार, दीपक ने बचपन से ही राधिका के टेनिस करियर में साथ दिया था।

उन्होंने बताया कि दीपक ने अपनी बेटी से कई बार प्रशिक्षण बंद करने को कहा था लेकिन उसने मना कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, राधिका को चार गोलियां लगीं, जिनमें तीन पीठ में और एक कंधे में लगी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को वजीराबाद स्थित उनके गांव में किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?