लाइव न्यूज़ :

पटना में घूसखोर कार्यपालक अभियंता 14 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का चला पता

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2019 17:31 IST

टेंडर देने के लिए इंजीनियर सुरेश प्रसाद यादव ने अखिलेश से 32 लाख की मांग की थी. सौदा 28 लाख में तय हो गया. पेशगी के तौर पर यह घूसखोर इंजीनियर 14 लाख की रकम ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया.

Open in App
ठळक मुद्देपटेल नगर इलाके में निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता(एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) सुरेश यादव का घर है.पेशगी के तौर पर यह घूसखोर इंजीनियर 14 लाख की रकम ले रहा था.निगरानी की टीम पूरे मामले की जांच और आंकलन में जुटी हुई है.

बिहार की राजधानी पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद यादव को 14 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. रिश्वत की यह रकम रोड बनाने वाले ठेकेदार अखिलेश कुमार जायसवाल से ली जा रही थी. 

इसके बाद निगरानी की टीम ने इंजीनियर के घर पर छापेमारी की, जिसमें करीब करोड़ रुपये बरामद किया गया है. 

बताया जाता है कि रिश्वतखोर कार्यपालक अभियंता अब निगरानी की गिरफ्त में है. निगरानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिहटा में सड़क निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग से टेंडर निकला था. टेंडर लेने के लिए ठेकेदार अखिलेश कुमार जायसवाल की कंपनी ने भी आवेदन डाला था. 

रंगे हांथ हुआ गिरफ्तार 

टेंडर देने के लिए इंजीनियर सुरेश प्रसाद यादव ने अखिलेश से 32 लाख की मांग की थी. सौदा 28 लाख में तय हो गया. पेशगी के तौर पर यह घूसखोर इंजीनियर 14 लाख की रकम ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया.

इसके बाद घर पर सघन छापेमारी की गई. जिसमें 2.5 करोड़ रुपये के करीब नकदी बरामद की गई है. साथ ही जेवरात और जमीन के कागजात भी मिले हैं, जिसका आंकलन किया जा रहा है. समझा जा रहा है कि उसके पास कई बैंक में खातों और लौकरों से करोड़ों की संपत्ति मिलने की अंदेशा है.

निगरानी की टीम पूरे मामले की जांच और आंकलन में जुटी हुई है. साथ ही निगरानी की टीम उसके आवास पर छापेमारी कर अवैध संपत्ति खंगालने में जुटी है. अभी बरामद संपत्ति का आकलन किया जा रहा है. साथ ही अहम जानकारी ली जा रही है. 

पटेल नगर इलाके में निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता(एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) सुरेश यादव का घर है. फिलहाल निगरानी की टीम सुरेश से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ कैशियर की भी गिरफ्तारी हुई है.  

इस मामले में विजिलेंस डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया कि ठेकेदार अखिलेश कुमार जायसवाल जो बिहटा से विक्रम तक सड़क बनाने का काम कर रहे हैं. उसके लिए एग्रिमेंट के एवज में इंजीनियर सुरेश प्रसाद सिंह और कैसियर शशि भूषण कुमार ने 28 लाख रुपये की मांग की थी. जिसके लिए आज 14 लाख रुपये देने का तय किया गया था.

पटना स्थित पटेल नगर आवास पर निगरानी टीम ने पैसे लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया. वहीं, घर के अंदर भी छापेमारी की गई तो कैश बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि अभी कार्रवाई की जा रही है. टीम लिडर किरण पासवान इस मामले में पूछताछ कर रही है. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम