लाइव न्यूज़ :

पटना में गिरफ्तार घूसखोर इंजीनियर के करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा, अधिकारी नोट गिनते-गिनते थक गए

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2019 20:17 IST

बताया जाता है कि बिगरानी की टीम को यह अनुमान नहीं था कि इंजीनियर का घर ‘कैश गोदाम‘ निकलेगा. रिश्वतखोर अफसर को ट्रैक करने के दौरान विजिलेंस के पदाधिकारियों ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाया.

Open in App
ठळक मुद्देइंजीनियर के घर की तलाशी शुरू की तो नोटों से भरे बैग मिलने लगे.निगरानी के एक अधिकारी ने बताया कि अभी संपत्ति की गणना शुरू ही हुई है.

बिहार की राजधानी पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम के द्वारा घूस लेते रंगे हांथों गिरफ्तार किया गया पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद यादव के बारे नित नई बातें सामने आने लगी हैं. 

कहा जा रहा है कि इंजीनियर सुरेश प्रसाद सिंह की छवि विभाग में दबंग, भ्रष्ट और शौकीन मिजाज व्यक्ति के रूप में चर्चित रही है. ठेकेदारों से वह काम के बदले पैसा लेने से लेकर ‘खातिरदारी’ भी करवाता था. 

बताया जाता है कि कुछ ठेकेदार इंजीनियर को टूर कराने और इस दौरान विशेष सेवा कराने के चलते उसके कृपा पात्र बने हुए थे. निगरानी के बातचीत की रिकार्डिंग भी हैं. वहीं, उसके घर से छापेमारी के दौरान कैश इतना अधिक मिला है कि निगरानी के पास उसे रखने की जगह नहीं है. 

निगरानी के परिसर में स्थित लॉकर ट्रैप में बरामद कैश को रखने के हिसाब से है. ऐसे में कार्रवाई पूरी होने के बाद बैंक को खुलवाकर कैश जमा कराया गया. जांच के दौरान यह भी बात सामने आई है कि रिश्वत का पैसा वह वहां रखता था, जहां पर वह सोता था. 

वह नोट को उसी बेड के नीचे रखता था. निगरानी की टीम ने जब छापा मारा तो ये देखकर उनके भी होश उड़ गए थे. यहां तक कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद सिंह के घर से बरामद कैश को गिनने के लिए निगरानी की टीम को बैंक खुलवाकर मशीन मंगवानी पड़ी थी. 

इंजीनियर के घर की तलाशी शुरू की तो नोटों से भरे बैग मिलने लगे. जिस पलंग पर कार्यपालक अभियंता सोते थे, वह भी नोटों से भरा हुआ था. पांच-पांच सौ के पुराने नोट भी मिले हैं. 

बताया जाता है कि बिगरानी की टीम को यह अनुमान नहीं था कि इंजीनियर का घर ‘कैश गोदाम‘ निकलेगा. रिश्वतखोर अफसर को ट्रैक करने के दौरान विजिलेंस के पदाधिकारियों ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाया तो घर में पलंग, दीवान, अलमारी सब जगह कैश छिपा मिला. 

सूत्रों के अनुसार निगरानी की टीम कैश गिनते- गिनते थक गई तो उच्चाधिकारियों से नोट गिनने की मशीन की मांग की गई. कार्यपालक अभियंता के यहां से बरामद संपत्ति की जांच के बाद मामला संपत्ति जब्ती के लिये इडी को सौंपने की तयारी की गई है. 

निगरानी के एक अधिकारी ने बताया कि अभी संपत्ति की गणना शुरू ही हुई है. बैंक खातों, प्रापर्टी के दस्तावेजों की जांच और प्रापर्टी की वैल्यू आदि निकाली जायेगी. कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद के यहां से करोड़ों के कैश के अलावा करोड़ों के मकान, बैंक डिपोजिट, पॉलिसी आदि मिली हैं. 

पटना में तीन फ्लैट एक मकान, नोएडा में फ्लैट, रूपसपुर पटना में दो फ्लैट, बिहटा में 14 कट्ठा जमीन एग्रीमेंट के कागज, 26 एलआइसी पॉलिसी में निवेश मिला है. एक डस्टर कार, एक स्कार्पियो गाड़ी मिली है.

अभी लाकरों की तलाशी लेनी बाकी है, जो कल बैंक खुलने के बाद होगा. इंजीनियर ने घर के नीचे शांति रंजन नाम से मार्केट भी बना रखा है. 

टॅग्स :पटनाबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम