लाइव न्यूज़ :

पूर्णियाः प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, पति ने किया विरोध तो गला दबाकर मार डाला, पुलिस से कहा-साहब आने में उसने देर कर दी...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2022 18:43 IST

बिहार में पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के चरकपाड़ा गांव का मामला है. मृतक के पिता योगेन्द्र दास ने बताया कि पिछले कई वर्षों से दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात हो गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देझगडे़ से परेशान होकर पोषित दास काम के सिलसिले में बाहर चला गया.मृतक पोषित कुमार दास डेढ़ वर्ष बाद बीते शनिवार को अपने घर आया था.मृतक पोषित कुमार और पिता योगेन्द्र दास के साथ कार्यक्रम देखने के लिए गया था.

पटनाः बिहार में पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र के चरकपाड़ा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई, जहां एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है.

 

बताया जा रहा है कि मृतक पोषित कुमार दास डेढ़ वर्ष बाद बीते शनिवार को अपने घर आया था. बुधवार को गांव में अष्टयाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मृतक पोषित कुमार और पिता योगेन्द्र दास के साथ कार्यक्रम देखने के लिए गया था. देर रात जब वह अपने पिता के साथ वापस घर लौटा तो पत्नी सावित्री देवी को गांव के ही अरविंद महलदार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

जब पोषित ने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मृतक के पिता योगेन्द्र दास ने अपनी बहू सावित्री देवी और उसके प्रेमी अरविंद महलदार के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है.

जबकि उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. मृतक के पिता योगेन्द्र दास ने बताया कि पिछले कई वर्षों से दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात हो गई थी. रोज-रोज के झगडे़ से परेशान होकर पोषित दास काम के सिलसिले में बाहर चला गया.

इसी बीच सावित्री देवी का गांव के ही अरविंद महलदार से अवैध संबंध हो गया. अरविंद कुमार अक्सर मेरी सावित्री से कभी रात में तो कभी दिन में मिलने आया करता था. बार-बार मना करने के बावजूद दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे.

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए